अमरोहा में आठ साल के बच्चे को कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, शव देख परिजनों का खौला खून

अमरोहा। कुत्तों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, उनकी हिंसक होती प्रवृत्ति से आय दिन किसी न किसी मासूम की जान जा रही है या लोग न भूलाने वाली चोट का शिकार हो रहा है। ताजा मामला यूपी के अमरोहा जिले से सामने आया है। यहां खेत जा रहे एक आठ साल के बच्चे को खूंखार कुत्तों ने नोच—नोंचकर मार डाला। यह दिल दहलाने वाली घटना अमरोहा के कूबी गांव की है। यहां खेत से घर लौट रहे आठ वर्षीय शिव को कुत्तों ने हमलाकर मार डाला। कुत्तों का शिकार हुआ बच्चा कक्षा तीन में पढ़ता था। शिव दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। शिव के पिता सचिन कुमार किसान हैं। रविवार की शाम सचिन की पत्नी सीमा पशुओं का चारा लेने खेत पर गई थीं।बेटा शिव भी उनके साथ खेत पर था।

अकेल खेत से लौट रहा था बच्चा

सीमा चारा काटने में व्यस्त हो गईं और इस बीच शिव अकेला घर की ओर चल दिया। वह एक अन्य किसान के खेत के पास पहुंचा था तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। मुंह, सिर और पैरों पर गहरे घाव कर दिए। शिव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर इस घटना से अंजान बच्चे की मां चारा लेकर दूसरे रास्ते से घर पहुंच गईं। बेटे के घर न आने की जानकारी पर तलाश शुरू की तो एक खेत में उसका लहूलुहान शव मिला। बच्चे का शव देखकर पूरे परिवार का खून खौल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां