अयोध्या में भक्तों का सैलाब, भीषण ठंड के बाद भी हर कोई बस रामलला के दर्शन की इच्छा लेकर आगे बढ़ रहा हैं

अयोध्या। सदियों पुरानी इच्छा पूरी होने के बाद हर कोई अब अपने आराध्य प्रभु राम के दर्शन की इच्छा को लेकर घर से निकल रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बाद भी भक्तों का रेला अयोध्या की ओर कूच कर रहा है, जबकि प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य लोग ठंड कम होने के बाद अयोध्या आने की अपील कर चुके है, इसके बाद भी कोई अब एक क्षण के लिए प्रभु से दूरी नहीं सह पा रहा है। आलम यह है कि प्रशासन को अयोध्या की ओर जाने वाले यातायात को भी रोकना पड़ रहा है।

पैर रखने की जगह नहीं

भक्तों के जोश के आगे प्रशासन के कल ही पसीने छूट गए थे, कुछ ऐसे ही हालात दूसरे दिन देखने को मिले। भयानक ठंड के बाद भी पूरे अयोध्या में केवल जय श्रीराम की गूंज सुनाई दे रही है। ऐसा नहीं है कि केवल साधु संत या वृद्ध ही अयोध्या पहुंचा रहे है, बल्कि बालक और जवान युवक — युवती अयोध्या पहुंच रहे है। सुबह चार बजे ही सबसे पहले प्रभु श्रीराम के दर्शन को कतार में लग रहे है,पहले रामलला के दर्शन करने के बाद ही हनुमान जी और दूसरे मंदिरों की ओर भक्त रूक कर रहे है। एक रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे तक दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन कर लिए थे, इससे ज्यादा लोग कतार में लगे हुए थे।

बस प्रभु के दर्शन की इच्छा

बिहार के मिथिलांचल से आए श्रद्धालुओं के जत्थे का कहना है हमें तो बस प्रभु के दर्शन की इच्छा है हम लोग प्राण प्रतिष्ठा के पहले ही घर से निकले और आज प्रभु के दर्शन की इच्छा पूरी हुई। प्रभु के दर्शन पाकर माना जीवन धन्य हो गया। रतिराम ने बताया कि हमारे मिथिलांचन का बच्चा— बच्चा प्रभु का दर्शन करना चाहता है। वहीं उन्होंने अयोध्या की भव्यता को देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही मंदिर ट्रस्ट का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.