लखनऊ।Gujarat Formula भाजपा गुजरात में लगातार 31 साल से सत्ता में बनी हुई है। उसी रणनीति पर चलकर भाजपा इस बार मिशन 2027 फतह करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार एंटी इंकम्बेंसी को मात देने के लिए सौ से अधिक विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण के मामले में सफल गुजरात फार्मूला अपनाने के संकेत दिए हैं। आगामी चुनाव में पार्टी ने 32 फीसदी की तुलना में 40 फीसदी से अधिक विधायकों का टिकट काटने का मन बनाया है। राज्य की चुनावी रणनीतिक टीम से जुड़े सदस्य ने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव की गलतियों से सबक लेते हुए सख्ती से गुजरात फार्मूला लागू करेगी।
124 विधायकों की रिपोर्ट गड़बड़
आंतरिक सर्वे में 124 विधायकों की रिपोर्ट ठीक नहीं है। इनमें से 40 फीसदी ऐसे विधायक हैं जो कम से कम दो बार चुनाव जीत चूके हैं। जिनकी रिपोर्ट खराब हैं, उन्हें टिकट मिलना बेहद मुश्किल है।बीते लोकसभा चुनाव में 49 मौजूदा सांसदों पर भरोसा करना पार्टी को भारी पड़ा था। पार्टी इनमें से महज 17 सीटें ही जीत पाई, जबकि बीते विधानसभा चुनाव में गठबंधन ने जिन 104 सीटिंग सीटों पर उम्मीदवार बदले, उनमें से 80 फीसदी सीटों पर जीत हासिल हुई।
आंतरिक सर्वे में सौ से अधिक विधायक ऐसे भी हैं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक है। पार्टी सूत्र ने कहा कि महज सख्ती की धारणा बनाने के लिए ही टिकट नहीं काटा जाएगा। इसके लिए पार्टी के पास मजबूत आधार होगा। वह इसलिए कि बीते चुनाव में आंतरिक सर्वे के आधार पर ही गठबंधन ने 214 विधायकों पर पुन: भरोसा जताया था। इनमें से 170 विधायक फिर से जीत दर्ज करने में सफल रहे। पार्टी का मानना है कि लंबे समय तक सत्ता में बने रहने के लिए टिकट वितरण में सावधानी बरतना सबसे अहम है। मसलन गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में करीब 23 फीसदी विधायकों के ही टिकट काटे, फलस्वरूप पार्टी की सीटों की संख्या 115 से घट कर 99 रह गई। हालांकि 2022 के चुनाव में पार्टी ने 99 में से जिन 45 सीटों पर विधायकों के टिकट काटे, उनमें 43 सीटों पर जीत मिली और सीटों की संख्या 99 से बढ़कर 156 हो गई।
UP Politics: योगी ने अखिलेश यादव की चुनौती को स्वीकार किया, क्या अब सपा मुखिया अयोध्या से लड़ेंगे

One thought on “मिशन 2027 में जीत के लिए भाजपा ने अपनाया Gujarat Formula, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ”