दिल्ली मतदान से पहले आप की करारी हार, चंडीगढ़ मेयर पद पर बीजेपी ने लहराया परचम

#Elections in Chandigarh,BJP won

चंडीगढ़। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ मेयर पर हुए मतदान में तगड़ी हार का सामना करना पड़ा। यहां क्रास वोटिंग होने से बीजेपी की हरप्रीत काैर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर चुनी गई हैं। सुबह 11 बजे निगम चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। साढ़े 12 बजे परिणाम घोषित होते ही भाजपाई जश्न में डूब गए। इसके बाद डिप्टी मेयर के पद पर कांग्रेस ने बाजी मारी है। तरुणा मेहता ने जीत दर्ज की है। उन्हें 19 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के लखबीर सिंह बिल्लू को 17 वोट मिले हैं। फिर से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के एक पार्षद ने वोट क्रॉस किया है।कांग्रेस के जसबीर बंटी सीनियर डिप्टी मेयर चुन लिए गए हैं। इसमें भी एक वोट क्रॉस हुआ है लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है।

आप पार्षदों में मायूसी

सबसे ज्यादा पार्षद होने के बाद आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसका असर न केवल चंडीगढ़ में पड़ेगा,बल्कि इसका सीधा असर दिल्ली विधान चुनावों में भी पड़ेगा। हार के बाद आम आदमी पार्टी के खेमे में मायूसी फैल गई।

तीन वोट क्राॅस हुए

भाजपा को 19 वोट मिले हैं और आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन को 17 वोट मिले हैं। तीन वोट क्रॉस हुए हैं। यह तीनों वोट कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने किए हैं। इसके साथ ही प्रेमलता हार गई है और हरप्रीत कौर बबला जीत चुकी हैं। चंडीगढ़ को नया मेयर मिल गया है। 16 पार्षद वाली भाजपा की हरप्रीत काैर बबला चुनाव जीत गई हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria