लखनऊ। लगातार सत्ता से दूर बसपा वापसी के लिए जी जान से जुटी हुई है। इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा कदम उठाते यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे की जिम्मेदारी Akashs को सौंपी है। अब बसपा को फर्श से अर्श पहुंचाने की जिम्मेदारी आकाश के कंधों पर है। इसके साथ ही आकाश की अगुवाई में कार्यकर्ता सम्मेलन भी होंगे, जिसमें वह प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाएंगे। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को हाथरस के सादाबाद से होगी। वहीं 25 अगस्त को नोएडा के जेवर में आयोजित सम्मेलन आकाश की अध्यक्षता में होगा।
बता दें कि Akashs ने बीते सप्ताह अपने तीन दिवसीय राजधानी प्रवास पर आने के बाद बसपा सुप्रीमो से यूपी चुनाव को लेकर गहन मंथन किया था। उनके साथ पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार भी आए थे। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक आकाश के यूपी में प्रचार की शुरुआत करने से उनका कद बढ़ेगा। अभी तक आकाश को यूपी और उत्तराखंड की राजनीति से दूर रखा जा रहा था। इस फैसले से पार्टी आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के सामने एक युवा चेहरे को बतौर चुनौती पेश कर सकेगी।
MurderOfMother : फर्रुखाबाद में सिरफिरे ने सिलबट्टे से कूचकर मां को मार डाला, बहन पर किया हमला
