Murder or Suicide : संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत की गुत्थी उलझी, प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके

Mystery surrounds the death of Saint Premanand's disciple; five stitches had been applied to a wound on his private part.

25 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे दीपक ने गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी।

मथुरा।Murder or Suicide: भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय संत प्रेमानंद महाराज के ​शिष्य दीपक लोधी की मौत हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि दीपक के प्राइवेट पार्ट की जड़ यानी रूट पर गहरा जख्म था और उस पर पांच टांके लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि दीपक ने सुसाइड से पहले अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था पर अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर इस घाव पर टांके किसने लगाए। पुलिस ने इस पर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि 25 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे दीपक ने गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी थी। गंभीर हालत में उन्हें मथुरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। पुलिस को भी घटना की जानकारी अस्पताल से मिली थी। बाद में घटनास्थल से फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। जांच में सीसीटीवी फुटेज में दीपक के छत की ओर जाने और फिर कूदने का घटनाक्रम सामने आया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह आया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्ज चोटें कई सवाल खड़े करती हैं। सिर पर 14 टांकों का घाव, होंठ और ठुड्डी पर चोट, टखने पर घाव के साथ हड्डी टूटना, सिर के पिछले हिस्से में हेमेटोमा और हेयरलाइन फ्रैक्चर, बाईं तरफ पांचवीं से आठवीं पसलियों में फ्रैक्चर तथा बायां फेफड़ा फटने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने मौत का कारण एंटी-मॉर्टम इंजरी के कारण अत्यधिक रक्तस्राव और हेमोरेजिक शॉक बताया है। सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेनिस रूट पर पांच टांकों वाला घाव दर्ज किया गया है।

चूंकि दीपक का प्राइवेट पार्ट अलग मिला था तो यह बड़ा सवाल है कि इसके घाव पर टांके कहां और किसने लगाए। पुलिस इस पर भी जांच कर रही है कि क्या ये टांके निजी अस्पताल में लगाए गए थे। चूंकि उसकी मेडिकल रिपोर्ट में टांकों का उल्लेख नहीं है। पोस्टमार्टम के दौरान दो एनल स्लाइड सहित सील कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई हैं। इस आशंका से कि कहीं दीपक के साथ कोई यौन अपराध तो नहीं हुआ है।

सबसे बड़ा सवाल टांके कहा लगे

पुलिस के सामने जांच में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह पता लगाए कि दीपक को मौत से पहले ये चोटें कैसे लगीं? गुप्तांग रूट पर पांच टांके किसने और कब लगाए और एनल स्लाइड की फोरेंसिक रिपोर्ट क्या बताती है? इन सवालों के जवाब सीसीटीवी की मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन, अस्पताल के उपचार रिकॉर्ड, कमरे से मिले ग्राइंडर, मोबाइल डेटा और फाॅरेंसिक रिपोर्ट को जोड़ने के बाद ही सामने आएंगे। वहीं इस मामले में एसपी सिटी राजीव कुमार​ सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच के लिए दीपक से वर्तमान और पहले जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। परिजन को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग रूट में जख्म पर पांच टांके मिले हैं जो चौंकाने वाली बात है। दीपक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हो सकता है कि रक्तस्राव रोकने के लिए ये टांके अस्पताल में लगाए गए होंगे लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

EDRaid : बरेली में फेरी लगाकर गुजारा करने वाले किसान के घर ईडी ने मारा छापा, जांच में यह वजह आई सामने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.