EDRaid : बरेली में फेरी लगाकर गुजारा करने वाले किसान के घर ईडी ने मारा छापा, जांच में यह वजह आई सामने

ED raids the home of a farmer in Bareilly who makes a living as an itinerant vendor; investigation reveals the reason.

बरेली। EDRaid यूपी के बरेली जिले में बुधवार को एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब फेरी लगाकर परिवार का भरण—पोषण करने वाले किसान के घर छापामारी करने के लिए ईडी की टीम पहुंच गई। यह मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के चिटौली गांव की है। यहां के रहने वाले किसान पोशाकीलाल मौर्य की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। इसके बाद भी उनके खाते से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया है। इसी की जांच करने ईडी की टीम गांव पहुंची थी। आरोपित किसान के घर की हालत देखकर ईडी टीम के भी होष उड़ गए। चर्चा है कि दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदार जितेंद्र मौर्य ने पोशाकीलाल मौर्य के खाते से बड़ी रकम का लेन-देन किया था। इसी वजह से यह कार्रवाई हो रही है। प्रभारी रवि यादव के नेतृत्व में देर शाम तक ईडी की टीम घर को अंदर से बंद कर परिजनों से पूछताछ करती रही।

जब ईडी की टीम पोशाकीलाल घर पहुंची तो वह नहीं मिले, इसके बाद उन्हें जंगल से बुलाया गया। प्रशासक ने इस कार्रवाई का कारण पूछा, लेकिन टीम ने जानकारी देने से मना कर दिया। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घर के अंदर ईडी टीम के अलावा पोशाकीलाल व उसके परिवार के लोग हैं।

हत्या का मामला है दर्ज

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि थाना पुलिस से जानकारी कराई गई तो पता लगा कि पोशाकीलाल के खिलाफ काफी पहले से हत्या का मामला दर्ज है। हालांकि इस छापे का उस मामले से कोई मतलब नहीं है। पहले वह फेरी लगाता था, अब घर में परचून की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके दो बेटे अजय और अमित परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं।

Agra : गहरी नींद में सो रहे हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से काटकर हत्या, सुबह खून से लथपथ मिला शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर