वसूली के लिए लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली चालबाज लगी पुलिस के हाथ, हुआ बड़ा खुलासा

गोरखपुर। किसी महिला से दुष्कर्म होना उस पर सबसे बड़ा अपराध है, लेकिन यदि कोई महिला बार— बार अलग— अलग लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाए तो उसका यह कृत्य संदेह पैदा करेगा। कुछ ऐसा ही मामला कैंपियरगंज इलाके के एक गांव से सामने आया। यहा एक महिला लोगों से पैसे वसूलने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराती थी। आरोप है कि उसने महिला अब तक चार लोगों से इसी तरह से वसूली कर चुकी है। इस बार पुलिस ने उसके आरोपों की जांच शुरू कर दी है। एसपी नार्थ ने प्रकरण की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं।

पैसे लेकर करती है समझौता

एसपी ने साफ कह दिया है कि अगर वह दोषी है और झूठे केस दर्ज कराती है तो जांच कर महिला पर कार्रवाई की जाए। महिला का पति बाहर रहकर कमाता है। वह सास-ससुर से भी अलग हो गई है और अकेले ही रहती है। वह गांव में किसी के पास जाती है तो यही कहती है कि पति ने बताया है कि उसके खाते में पांच हजार रुपया भेजा गया है। वह रुपये दे दो। आदमी अकाउंट चेक करने के बाद यह कहता है कि रुपये नहीं आए तो अगले दिन वह थाने पर पहुंच जाती है। हाथ में दुष्कर्म का प्रार्थना पत्र लिए आने वाली महिला की फरियाद पर पुलिस सक्रिय होती है और आरोपी को बुलाया जाता है।फिर वह डर के कारण मामले को मैनेज करने के नाम पर वसूली करती है।

पुलिस कर ही जांच

पुलिस के अनुसार उसने अब तक गांव के चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी हैं। इसके बाद उसने अब गांव के एक युवक पर इसी तरह का आरोप लगाया है। पुलिस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने कार्रवाई न करने का प्रार्थना पत्र दिया है। थाने से पता चला कि गांव के कई लोगों ने उसके घरवालों के साथ शपथ पत्र देकर उसकी करतूत बताई है। आरोपों की जांच का निर्देश दिए गए हैं। अगर महिला गलत पाई गई तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.