Major action in Meerut : शास्त्री मार्केट की 44 भवनों पर चलेगा बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

Bulldozers to raze 44 structures in Shastri Market; heavy police force deployed.

मेरठ। Major action in Meerut: यूपी के मेरठ के शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में 44 सील भवनों को तोड़ने की प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली। बुधवार सुबह से ही भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। पूरी सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर को बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है। इसलिए बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए। बता दें कि 21 सितंबर को सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर सुनवाई होनी है, जिसमें 44 सील भवनों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करनी है।

मेरठ के शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में 44 सील भवनों को तोड़ने की तैयारी है। भारी फोर्स और बुलडोजर तैनात कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में 21 सितंबर को मामले की सुनवाई होनी है। इससे पहले इन भवनों को उनके मूल स्वरूप में लाया जाना है। बड़ी संख्या में व्यापारी वहां मौजूद है जो अपनी दुकानों से सामान निकाल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर परिषद ने आवासीय भवन में बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, स्कूल, अस्पताल, मिठाई की दुकान, ज्वैलरी के शोरूम, डेयरी, सैलून आदि को सील कर दिया था। 14 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय ने इन सभी 44 संपत्तियों को ध्वस्त करने के आदेश दिए। इसी के तहत परिषद की ओर से इन संपत्तियों का सर्वे किया गया था।

15​ दिन पहले ​दी गई थी नोटिस

बता दें कि प्रशासन की ओर से संपत्ति मालिकों को नोटिस जारी कर 15 दिन में इनके ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए गए हैं। ये मियाद बहुत पहले ही पूरी हो चुकी है। 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते आवास एवं विकास परिषद को सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करना है। ऐसे में बुधवार को सुबह से ही फोर्स तैनात कर बुलडोजर लगाए गए हैं और सील भवनों को तोड़ा जाएगा। पूरी सेंट्रल मार्केट और शास्त्री नगर को बैरिकेड लगाकर सील करने की वजह से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पाए। उधर मीडिया कर्मियों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई ना ही कैमरा चलाने की इजाजत दी गई। बता दें कि 21 सितंबर को सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर सुनवाई होनी है, जिसमें 44 सील भवनों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की रिपोर्ट दाखिल करनी है। बुधवार को इन्हीं 44 भवनों में से 6 भवनों को ध्वस्त किया गया।

Cabinet Decisions: किसानों को सस्ता लोन, अग्निवीरों को नौकरी समेत सभी वर्गों को खुश करने का योगी सरकार प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर