कानपुर में पिकअप और ट्राला की भिड़ंत से गाड़ियों में आग लगने से दो की जलकर मौत

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में रविवार तड़के ट्राला और पिकअप में आमने— सामने जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसा कानपुर-सागर हाईवे पर बिधनू क्षेत्र में शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर हुआ है। मृतक चालक और क्लीनर बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। घाटमपुर से कानपुर की तरफआ रही पिकअप की शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर सामने से आ रहे ट्राला से आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई।इससे पिकअप सवार चालक और क्लीनर की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

हादसे में ट्राला चालक और क्लीनर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल ट्राला सवार दोनों मौके पर नहीं मिले हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड बुलाकर दोनों गाड़ियों की आग बुझाई। इसके बाद क्रेन की सहायता से पुलिस ने आरओबी के ऊपर से दोनों गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। आग की चपेट में आने से पिकअप सवार दोनों शवों के अवशेष ही बचे हैं।

इससे पुलिस को शिनाख्त करना मुश्किल हो रहा है। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लगी है। इससे पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.