Husband murdered :12 साल छोटे युवक पर दिल आया तो घर वाले को मारने प​त्नी ने रचा मौत का खेल

When the wife fell in love with a man 12 years younger than her, she staged a game of death to kill her family.

कमलेश ने कुछ समय से पत्नी पर सख्ती कर दी थी, जिससे वह प्रेमी सिथलेश से नहीं मिल पा रही थी।

मैनपुरी।Husband murdered  परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए मैनपुरी निवासी कमलेश कासगंज में एक डेयरी में दिन रात मेहनत करता था, उसके पीछे पत्नी ने 12 साल छोटे युवक से दिल लगा बैठी। इसकी भनक जब पति को लगी तो उसने रोक—टोक शुरू की तो हवस की प्यासी महिला ने प्रेमी से घर वाले को रास्ते से हटाने की फरमाइश कर दी। उम्र में बड़ी महिला के प्यार में पागल युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कमलेश को पहले शराब पिलाई इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को गेहूं के खेत में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने जांच —पड़ताल के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी कमलेश यादव कासगंज स्थित डेयरी पर काम करता था, उसकी गैर मौजूदगी में 28 साल का सिथलेश उसके घर आता—जाता था। कमलेश की पत्नी सुनीति (40) का उम्र में 12 साल छोटे सिथलेस पर कब उसका दिल आ गया। यह सिलसिला चार साल से गुपचुप चल रहा था। सब कुछ जानते हुए भी कमलेश कुछ भी नहीं कर पा रहा था। क्योंकि सिथलेश और कमलेश का साथ उठना —बैठना और शराब पीना था। दरअलस सिथलेश अच्छा कमाता था और कमलेश को भी अपने साथ रखने के लिए कहता रहता था। कमलेश ने कुछ समय से पत्नी पर सख्ती कर दी थी, जिससे वह प्रेमी सिथलेश से नहीं मिल पा रही थी।

प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं

प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति कमलेश को रास्ते से हटाने के लिए सुनीति ने प्रेमी सिथलेश से कहा। इसके बाद उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर कमलेश की हत्या की साजिश रची थी। एसपी सिटी ने बताया कि 14 फरवरी और 15 फरवरी को आरोपी सिथलेश कासगंज की डेयरी पर गया था। उसने हत्या करने के इरादे से कमलेश को बुलाया। मगर वह नहीं आया। 16 फरवरी को जब कमलेश आया तो उसके साथ डेयरी का एक कर्मी था। इस वजह से आरोपी कामयाब नहीं हो सका। 20 फरवरी को कमलेश छुट्टी लेकर घर आ रहा था। आरोपी और उसके साथियों ने घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे कार में बैठाया और रास्ते में हत्या कर डाली।

व्हाट्सएप कॉल पर बात करते थे आरोपी

प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि कमलेश की हत्या करने के बाद सभी आरोपी सतर्क हो गए थे। वे आपस में बात करने के लिए व्हाट्सएप कॉल का प्रयोग करते थे। हत्या कर शव को जब खेत में फेंका गया, तब सभी के मोबाइल बंद थे। पुलिस ने कमलेश हत्याकांड में पत्नी और प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार, तमंचा-कारतूस, तीन मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। सभी को जब्त कर पुलिस साक्ष्य के तौर पर पेश करेगी।

भाई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में बताया कि 25 फरवरी को किशनी क्षेत्र में बेवर-इटावा मार्ग पर गेहूं के खेत में कमलेश यादव निवासी गांव सुल्तानपुर का शव मिला था। कमलेश कासगंज में दूध डेयरी पर काम करता था। 20 फरवरी से वह लापता था। मृतक के भाई ने अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कमलेश की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। जांच में पता चला कि कमलेश की हत्या पत्नी सुनीती उर्फ संगीता ने कराई है।रविवार को सुनीति, प्रेमी सिथलेश उर्फ सुतलेश निवासी चंदरपुर थाना ऊसराहार जनपद इटावा, उसके दो साथी दीपक कश्यप निवासी सरसईनावर इटावा और भूरे उर्फ विशनू कुमार निवासी कलेपुरा थाना चौबिया इटावा को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता चला कि कमलेश की पत्नी सुनीति के प्रेम संबंध सिथलेश से करीब चार साल से थे। इसकी जानकारी कमलेश को भी थी। वहीं सिथलेश और कमलेश के बीच अच्छे संबंध थे। पूर्व में उनके बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ था। अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे कमलेश को रास्ते से हटाने के लिए सुनीति ने प्रेमी से कहा था। इसके बाद 20 फरवरी को सिथलेश ने अपने दो साथी दीपक और भूरे के साथ मिलकर कासगंज में डेयरी से कमलेश को साथ लिया और रास्ते में शराब पिलाई। इसके बाद उसका गला घोंटकर मार डाला। शव को किशनी क्षेत्र में गेहूं के खेत में फेंक दिया था। सभी ने अपराध कबूल कर लिया है।

Azamgarh News : दो दिन से लापता भाजपा नेता के बेटे का मिला शव, पिता ने लगाया यह आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother