मथुरा में लुटेरो ने घर में घुसकर महिला का गला रेता, लौंग और कुंडल के लिए काट ले गए नाक और कान

मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में रविवार को लुटेरो ने घर में घुसकर एक महिला की लूट के इरादे से गला रेत कर हत्या कर दी, इसके बाद उसके नाक और कान के आभूषण निकालने के लिए नाक और कान को काट दिया। इसके बाद घर में रखी नकदी और जेवर लेकर फरार हो गए। महिला का खून से लथपथ शव जिसने भी देखा उसका रूह कांप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाए। य​ह दिल दहलाने वाली वारदात मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र गणेशरा रोड स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट में हुई। इस घटना के समय महिला का ससुर फ्लैट में मौजूद था, लेकिन वह पैरालाइज होने के साथ ही कानों से दिव्यांग है, इसलिए उसे कुछ नहीं पता चला।

 फोन नहीं उठने पर हुआ संदेह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम मणि जैन (58) पत्नी पंकज जैन है। वह तीन बीएचके फ्लैट संख्या 26 में बेटे शिवम, पति पंकज और ससुर संतोष चंद जैन के साथ रहती थीं। पति की डोरी बाजार प्लास्टिक गुड्स की दुकान है। रविवार को पंकज बेटे शिवम के साथ दुकान पर थे। करीब साढ़े पांच बजे उन्होंने किसी काम से पत्नी को फोन किया। फोन नहीं उठने पर उसी अपार्टमेंट में रहने वाले अपने भाई सुनील जैन के घर फोन किया तो भाई की बेटी फ्लैट में पहुंची तो ताई का खून से लथपथ शव देखकर उसकी चीख निकल गई, उसने ही पुलिस और परिजनों को फोन से सूचना दी।

बेरहमी से की हत्या

सुनील की बेटी श्वेता फ्लैट पर जब पहुंची तो चाची मणि जैन का खून में लथपथ शव देख चीख उठी। शोर शराबे पर अन्य फ्लैट्स के लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गई। महिला के देवर सुनील जैन ने बताया कि भाभी की गला रेतकर और कलाई काटकर हत्या की गई। बदमाश लौंग की खातिर नाक और कुंडलों की खातिर कान भी काटकर ले गए। घर से नकदी और जेवरात भी गायब हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि वारदात के संदर्भ में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अपार्टमेंट के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां