L’Oréal Paris ने फेस्टिव सीज़न के लिए लिमिटेड-एडिशन हेयर कलर रेंज पेश की; सई गोडबोले बनीं नए कैंपेन का चेहरा

L’Oréal Paris launches a limited-edition hair color range for the festive season; Sai Godbole becomes the face of the new campaign.

यह नया शेड मॉडर्न स्टाइल के साथ-साथ हमारी संस्कृति और त्योहारों के प्रति उनके जुड़ाव को भी खूबसूरती से पेश करता है।

  • L’Oréal Paris Casting Crème Gloss के लिमिटेड-एडिशन फेस्टिव शेड पैक पर फीचर होने वाले पहले क्षेत्रीय कलाकारों में शामिल हुईं सई गोडबोले

बिजनेस डेस्क्,मुंबई: L’Oréal Paris ने भारत के त्योहारों के सीजन के लिए अपने Casting Crème Gloss हेयर कलर का एक लिमिटेड-एडिशन कलेक्शन लॉन्च किया है। इस खास कलेक्शन के Spiced Cinnamon Brown शेड के पैक पर मराठी एक्टर सई गोडबोले कैंपेन का मुख्य चेहरा बनी हैं। सई अपने वायरल संगीत कवर्स और आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती हैं, जिसमें मराठी संस्कृति और गौरव की एक सुंदर छाप नज़र आती है। आज के युवाओं के अंदाज़ को ध्यान में रखते हुए, यह नया शेड मॉडर्न स्टाइल के साथ-साथ हमारी संस्कृति और त्योहारों के प्रति उनके जुड़ाव को भी खूबसूरती से पेश करता है। सई इस सोच और ऊर्जा का एकदम सही चेहरा हैं।

यह पहली बार है जब किसी ग्लोबल ब्यूटी ब्रैंड ने खास तौर पर भारत के लिए कोई फेस्टिव हेयर कलर रेंज पेश की है। इस कलेक्शन के हेयर कलर शेड्स, उनके नाम और पैक पर दिखने वाले चेहरे – सभी पूरी तरह से भारतीय संस्कृति को दर्शाते हैं।इस नए कलेक्शन में तीन नए ब्राउन शेड्स पेश किए गए हैं। इसमें साउथ इंडियन फ़िल्टर कॉफ़ी के गहरे शेड से इंस्पायर्ड Filter Kaapi Brown, भारतीय चाय के खूबसूरत ब्लेंड को दिखाता Chai Latte Brown, और भारतीय मसाले दालचीनी की रंगत से सजा एक वॉर्म शेड Spiced Cinnamon Brown शामिल है, जिसमें बहुत ही सुंदर गोल्डन टोन्स देखने को मिलते हैं। यह हर शेड भारतीय लुक्स को निखारने के लिए बालों को एक शानदार, चमकदार रंग देता है और एक अनूठी भारतीय कहानी बयां करता है ।

त्योहारों के खास लुक्स के लिए तैयार की गई इस लिमिटेड-एडिशन रेंज में Casting Crème Gloss का भरोसेमंद फॉर्मूला है। यह अमोनिया-फ़्री हेयर कलर L’Oréal Paris के Glycolic Gloss Complex के साथ आता है, जो बालों को 5 गुना तक ज़्यादा शाइन देता है। इससे घर पर ही सैलून जैसा रिज़ल्ट मिलता है।L’Oréal Paris इस नई रेंज के ज़रिए अपनी ग्लोबल ब्यूटी एक्सपर्टाइज़ को भारतीय कंज्यूमर्स के और करीब ला रहा है। साथ ही, ये फेस्टिव शेड्स उन लोगों और संस्कृतियों को सामने लाने की एक पहल हैं, जो आज के बदलते भारत में अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए ख़ूबसूरती को एक नया अंदाज़ दे रहे हैं।

यूपी में मर गया सिस्टम: डाक्टर बोले पर्चा बनवाकर लाओ, जब तक बेटे पर्चा बनवाते पिता ने तोड़ा दम, घर वालों ने किया हंगामा

One thought on “L’Oréal Paris ने फेस्टिव सीज़न के लिए लिमिटेड-एडिशन हेयर कलर रेंज पेश की; सई गोडबोले बनीं नए कैंपेन का चेहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours