बागपत। RoadAccident : यूपी के बागपत जिले में रविवार देर रात एक बेकाबू पिकअप डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। इस दिल दहलाने वाले हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया, इसके साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उनके पहचान में जुटी हुई है। यह हादसा बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुई। दरअसल पिकअप वाहन संख्या यूपी-24 AT-1819 में कुल 32 लोग सवार थे, जो राजस्थान की गोगामेड़ी से वापस अपने गांव अलाहपुर, थाना उझानी, जनपद बदायूं जा रहे थे। बड़ा गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में एक बच्ची सहित कुल छह की मौत हो गई।
घायलों को सीएचसी खेकड़ा, बागपत जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जीटीवी दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे हुआ। डायल-112 के माध्यम से हादसे की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर थाना खेकड़ा पुलिस, चार पीआरवी वाहनों और एम्बुलेंस टीम के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए तुरंत तीन अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी घायल लोग सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत में भर्ती है। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
जैसे ही बेकाबू पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई, वैसे ही घायलों के बाद हड़कंप मच गई। हर कोई जान बचाने के लिए गुहार लगाने लगा। हादसे के बाद यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया। साथ ही, मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास जारी है।
हेल्पलाइन जारी
एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने जानकारी दी है कि हादसे में घायल और मृतकों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए परिजन मोबाइल नंबर 9454417383 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हादसे में चार लोगों की अब तक मृत्यु सामने आई है जबकि बच्चे लोग घायल है प्रशासनिक स्तर पर राहत बचाव उपलब्ध कराए गए हैं।

One thought on “RoadAccident : बागपत में गोगामेड़ी से लौटते समय पिकअप डिवाइडर से टकराई, बदायूं के छह श्रद्धालुओं की मौत, 27 लोग घायल”