अयोध्या दुष्कर्म कांड: मुलायम​ सिंह का बयान लड़के हैं गलती हो जाती है का भाजपा ने लगवाया पोस्टर

लखनऊ। अयोध्या के भदावर में 12 साल की मासूम से सपा नेता ने दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई है। सपा नेता के पक्ष में अखिलेश यादव का दिया बयान ​डीएनए के जांच के बाद हो कार्रवाई के बाद लगातार विपक्ष सपा प्रमुख को निशाने पर ले रही है। इस बीच बीेजेपी सपा संस्थापक मुलायम सिंह का बयान लड़के है गलती हो जाती है का बैनर लगाकर सपा को उसका ​डीएनए याद दिलाया किस तरह सपा हमेशा दुष्कर्म के आरोपियों के साथ खड़ी होती है।

सपा नेता ने किया दुष्कर्म

अयोध्या के भदावन में 12 साल की नाबालिग के साथ से हुए दुष्कर्म को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। इस प्रकरण के बहाने भाजपा के नेता सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी मोईद खान को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। अब भाजपा इसके सहारे सपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

लखनऊ में लगाया पोस्टर

सपा प्रमुख को ​​घेरने के लिए बीजेपी ने लखनऊ में जगह- जगह पोस्टर भी लगाए गए हैं जिसमें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बयान लिखा हुआ है। पोस्टर में लिखा हुआ है, लड़के हैं गलती हो जाती है…। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद लड़का है गलती हो जाती है। पोस्टर भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह की ओर से लगाने का दावा किया जा रहा है। पोस्टर पर उनका नाम भी अंकित है।

इसे भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours