मुठभेड़ के बाद आठ घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा गैंगस्टर Sujit का शव, जा​निए वजह

Gangster Sujit's body lay by the roadside for eight hours after the encounter; find out the reason.

जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा पुलिस की रविवार देर रात कुख्यात गैंगस्टर Sujit सिन्हा के बीच हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। यह मुठभेड़ साहिबगंज-गोविंदपुर स्टेट हाईवे पर जामताड़ा टाउन थाना क्षेत्र के सुपायडीह गांव के पास हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साहिबगंज से धनबाद सेंट्रल जेल शिफ्ट किए जाने के दौरान उसने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। उसने एक पुलिस जवान की रायफल छीनकर फायरिंग करने लगा, जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

एनकाउंटर के बाद जामताड़ा और साहिबगंज से कुख्यात को स्कॉट कर ले जा रही पुलिस टीम तकरीबन सात घंटे तक रांची से आने वाली एफएसएल टीम के आने के इंतजार में घटनास्थल पर घेराबंदी कर खड़ी रही। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद सुबह छह बजे के करीब साक्ष्य जुटाने शुरू किए। इस दौरान टीम ने घटनास्थल से सुरक्षित तरीके से सबूत, जैसे बाल, रेशे और पैरों के निशानों की तलाश की और खून या अन्य शारीरिक तरल पदार्थों से डीएनए प्रोफाइलिंग की। साथ ही टीम ने मौके पर चली गोली और हथियारों का मिलान करने के साथ अपराधियों के अंगुलियों के निशान और अन्य साक्ष्य भी जुटाए।

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि साहिबगंज डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गैंगस्टर सुजीत सिन्हा को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद सेंट्रल जेल ले जा रही थी। रात करीब 10 बजे जामताड़ा के सुपायडीह गांव के पास पुलिस वाहन का टायर पंक्चर हो गया। इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि उसने एक जवान की इंसास रायफल छीन ली और फायरिंग का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसे गोली लग गई और उसकी कुछ ही पल में मौके पर ही मौत हो गई।

सुजीत सिन्हा पर 60 से भी अधिक मामले हैं दर्ज

सुजीत सिन्हा झारखंड के चर्चित गैंगस्टरों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, हथियार तस्करी, शस्त्र अधिनियम और संगठित अपराध से जुड़े 50 से अधिक मामले विभिन्न जिलों के थानों में दर्ज बताए जाते हैं। वह पहले दिवंगत गैंगस्टर सुशील श्रीवास्तव गिरोह से जुड़ा था। बाद में उसने अपना अलग गिरोह खड़ा कर झारखंड के कई जिलों में रंगदारी और आपराधिक नेटवर्क संचालित किया। लंबे समय से वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

अमानवीयता: हमीरपुर में चार घंटे फंदे पर लटका रहा महिला का शव, पुलिस देते रही पहरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’