महराजगंज। Guavas : यूपी के महाराजगंज जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक महिला ने 70 साल के वृद्ध को चारपाई के पाव से पीट—पीटकर इसलिए मार डाला,क्योंकि उसने उसके तीन साल के बेटे को अमरूद तोड़ने के लिए डांट लगाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
धरमौली गांव निवासी मुखलाल शर्मा (70) रविवार दोपहर सड़क किनारे स्थित मकान पर अकेले मौजूद थे। घर वाले गांव में स्थित दूसरे घर पर थे। इसी बीच करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाले तीन साल का बच्चा उनके दरवाजे पर लगे पेड़ से अमरूद तोड़ने लगा। इस पर मुखलाल शर्मा ने बच्चों को अमरूद तोड़ने से मना करते हुए डांटने लगे। आरोप है कि मुखलाल का बच्चे को डांटना बच्चे की मां गोल्डी को इतना खराब लगा कि उसने वहां पहुंचकर बुजुर्ग से झगड़ा करने लगी। गुस्से में महिला ने पास रखे चारपाई का पाया उठाया और बुजुर्ग के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मुखलाल शर्मा गश खाकर गिर गए, इसकी सूचना मिलते ही उनकी बहू और पौत्र मौके पर पहुंचे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हत्यारोपी को हिरासत में लिया
हत्या की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हत्यारोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
भोलेनाथ के जयकारे से गुंजायमान हुए शिवालय, आधी रात से लगी भक्तों की कतार
