पटना में बेकाबू कार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, 1 महिला कॉन्स्टेबल की मौत, 2 दरोगा घायल

Uncontrolled car ran over policemen in Patna, 1 woman constable died, 2 inspectors injured

मृतका महिला सिपाही की पहचान नालंदा की रहने वाली कोमल के रूप में हुई है।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार देर रात वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों को एक वाहन ने कुचल दिया, इस हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए, जिनमें से एक महिला सिपाही ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 2 दरोगा घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। यह घटना रात 12:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पटना के अटल पथ पर बुधवार की रात को वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, हादसे में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे जिसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई। मृतका महिला सिपाही की पहचान नालंदा की रहने वाली कोमल के रूप में हुई है।

तीन पुलिसकर्मी हुए थे जख्मी

पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के अटल पथ पर वाहन चेकिंग अभियान में जुटे पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हुए थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और पुलिसकर्मियों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बीच सड़क पर कोहराम मच गया। कई पुलिसकर्मी सड़क पर जहां-तहां जा गिरे, इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे. जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया था, इलाज के दौरान एक महिला सिपाही ने दम तोड़ दिया। शुरूआती जांच में पता चला कार चालक नशे में लग रहे ।

Yogi Adityanath: बहराइच में अब गाजी का नहीं महाराजा सुहेलदेव और मां पाटेश्वरी का मेला लगेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.