लाखों दिलों पर राज करने वाली Influencer ने की खुदकुशी, अंतिम पोस्ट में ​लिखा- इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया

Influencer who ruled millions of hearts dies by suicide; wrote in final post—"No one made this incomplete heart whole."

सिंगरौली। Influencer सोशल मीडिया पर नाम कमाने के चक्कर में युवा आधुनिक दुनिया दूर होते जा रहे हैं, परिणाम स्वरूप वह दिन ​राात आभासी दुनिया में रहने लगते है। दिन—रात फालोवर्स और लाइक पाने में लगे रहते है। इसी वजह से वास्तविकता से दूर रहते है, अंतत: वास्तविक जीवन में असफल होने के बाद वह मौत को गले लगा रहे है। ऐसे एक नहीं कई मामले सामने आ चुके है। ताजा मामला सिंगरौली निवासी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) का सामने आया। शनिवार रात उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना से पहले निधि की फोन पर किसी व्यक्ति से बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। पुलिस फिलहाल इसी बिंदु समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। फेसबुक पर उनके करीब नौ लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग सात लाख फॉलोअर हैं। घटना की जानकारी सामने आने के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक संदेश भी सामने आया, जिसके बाद उनके प्रशंसकों और परिचितों के बीच शोक की लहर है।

मोबाइल डिटेल से खुलेगा मौत का राज

मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, फोन पर हुई बातचीत और अन्य परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी मौत के वास्तविक कारण के संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है।जांच अधिकारी का कहना है कि मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई जाएगी। इसके बाद जांच में तेजी आएगी। उस व्यक्ति से पूछताछ होगी, जिनसे उनकी आखिरी बार बात हुई थी।

Influencer who ruled millions of hearts dies by suicide; wrote in final post—"No one made this incomplete heart whole."
निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। फेसबुक पर उनके करीब नौ लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग सात लाख फॉलोअर हैं।

30 साल की उम्र में पाई प्रसिद्धि

निधि​ तिवारी ने अपनी मेहनत के दम पर सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाई थी। कभी कैमरे की रोशनी में मुस्कुराती हुई तस्वीरें, कभी सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का प्यार, कभी मंच पर ताज पहनकर जीत का जश्न और कभी बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने के सपने। देखे थे, लेकिन उसकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई; वह तीस साल की उम्र में ही दुनिया छोड़ गई। निधि तिवारी उन चुनिंदा युवतियों में थीं जिन्होंने छोटे शहर की सीमाओं को पीछे छोड़कर डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान बनाई। फेसबुक पर करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 7 लाख फॉलोअर्स के साथ वह विंध्य क्षेत्र की सबसे चर्चित सोशल मीडिया हस्तियों में शामिल थीं। उनकी हर पोस्ट पर हजारों प्रतिक्रियाएं आती थीं और उनके वीडियो लाखों लोगों तक पहुंचते थे। यूट्यूब पर उनके करोड़ों में व्यूज थे।लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान तब बनी जब वर्ष 2024 में उन्होंने मिस प्रेटी इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

फिल्मी दुनिया में जाना चाहती थी

निधि का सपना सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं था। वह अभिनय और फिल्मी दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थीं। मॉडलिंग, इवेंट्स और डिजिटल कंटेंट के जरिए वह लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स इस बात की गवाही देते हैं कि वह अपने भविष्य को लेकर कितनी महत्वाकांक्षी और उत्साहित थीं। परिजनों के मुताबिक शनिवार शाम वह किसी से फोन पर बात कर रही थी, उसके बाद अचानक फांसी के फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

 

Seat Sharing :सपा के सपनों पर खतरा, 50 नहीं 15 सीटें लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, सपा को टेंशन दे रही ओवैसी और चंद्रशेखर की पार्टी

One thought on “लाखों दिलों पर राज करने वाली Influencer ने की खुदकुशी, अंतिम पोस्ट में ​लिखा- इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर