एक और दामाद का सास पर आया दिल, दोनों ने कोर्ट में पहुंचकर रचाई शादी, अपनों से मांगा आशीर्वाद

Another son-in-law falls for his mother-in-law; the two got married in court and sought blessings from their loved ones.

वायरल वीडियो में सास और दामाद अपने फैसले को सही ठहरा रहे हैं,।

कानपुर। Love marriage between mother-in-law and son-in-law:  यूपी की अलीगढ़ में बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सपना का मामला काफी दिन तक मीडिया में सुर्खियों में रहा। अब ऐसी ही कहानी यूपी के कानपुर देहात से सामने आई। यहां एक युवक का दिल सास पर आ गया। इसके बाद दोनों ने कोर्ट में पहुंचकर शादी कर ली। इसके बाद परिजनों सुखी जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा है। महिला और दामाद ने कोर्ट मैरिज कर ली है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सास और दामाद अपने फैसले को सही ठहरा रहे हैं, साथ ही लोगों से उनके इस नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया हैं। इस वायरल वीडियो की कोई अभी पुष्टि नहीं कर रहा है।

पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार दोपहर को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक महिला और पुरुष के कोर्ट में शादी करने का दावा किया गया है। वीडियो में दोनों गले में फूल माला पहने और शादी का प्रमाण पत्र दिखाते दिख रहे हैं। वीडियो पर कोर्ट मैरिज कर लिए, आशीर्वाद दे दो भी लिखा है। इसके साथ ही वीडियो पर गाना लगाया गया है कि लव मैरिज करेंगे कोर्ट में, मेरी हां में बस हां राखिए। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस रिश्ते पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वहीं इस मामले में अकबरपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि महिला और उसके दामाद के बीच लंबे समय से करीबी संबंध थे। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि भले ही न हुई हो, लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही जानकारियों के आधार पर ही इस मामले को देखा जा रहा है। दोनों के इस रिश्ते की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और आसपास के लोग हैरान हैं। पारंपरिक सामाजिक मान्यताओं के विपरीत इस संबंध को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

गोरखपुर के एक लाख इनामी बदमाश भानु को Prayagraj STF ने अयोध्या में मुठभेड़ में किया ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother