MP News। एमपी के मैहर जिले में सोमवार रात मैहर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे पूर्व विधायक के परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नादन थाना क्षेत्र के ग्राम रीघरा के पास रात करीब एक बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। दरअसल चालक स्पीड अधिक होने के एक्सयूवी कार को नियंत्रित नहीं कर पाया जो आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोग कार के अंदर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग किसी रिश्तेदार के यहां से जन्मदिन मनाकर वापस मैहर लौट रहे थे।
यह हुए हादसे के शिकार
हादसे में घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल तथा एक अन्य परिजन के रूप में हुई है। सभी मृतक पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। हादसे में संजीव कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।
Vinita the Murderer: नशे में सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाया, बाहर से दरवाजा बंद कर भागी
