जबलपुर में नशे में धुत युवती ने मचाया हंगामा, व्यापारियों को छोड़कर भागना पड़ा बाजार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवती ने मंगलवार दोपहर को नशे में धुत होकर बीच बाजार में इतना हंगामा मचाया कि व्यापारियों को दुकान बंद करके भागना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे काबू में किया। और उसे अस्पताल लाकर मेडिकल टेस्ट कराया। मामले की जांच कराई जा रही है। युवती के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि एक युवती रांझी शराब दुकान के आस-पास टहल रही थी। अचानक वह आक्रामक हो गई और बीच बाजार सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। लोगों के लिए यह अप्रत्याशित था, इसलिए व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी। युवती सड़क पर उछलते हुए चिल्लाती रही। इसका किसी ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला पुलिस बल नहीं होने का बहाना कर काफी देर से टीम पहुंची और युवती को काबू में कर अस्पताल लेकर गई। युवती कहां की है, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours