Vinita the Murderer: नशे में सो रहे पति पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाया, बाहर से दरवाजा बंद कर भागी

She poured petrol on her husband, who was asleep in a drunken state, set him on fire, and fled after locking the door from the outside.

उसने घर में रखा पेट्रोल बिस्तर पर छिड़ककर आग लगा दी।

फतेहपुर। Vinita the Murderer: कभी पति-पत्नी एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी होते थे, पिछले एक साल में हुई एक के बाद एक वारदातों को पढ़ने और देखने के बाद यह धारणा भी खत्म हो गई। कोई शादी से पहले तो कोई हनीमून के दौरान तो कई साल साथ ​रहने के बाद पति को एक ऐसी दर्दनाक मौत दी कि​ जिसे पढ़कर कोई भी विवाह करने से डरने लगे। ताजा मामला यूपी के फतेहपुर से सामने आया। यहां एक महिला ने पति को मारने से पहले इतनी क्रूरता पूर्वक प्रताड़ित किया कि उसे पढ़कर आपकी रूह कांप जाएगी।

मलवां थाना क्षेत्र के तारापुर असवार गांव में आग लगाकर पति की हत्या के मामले में जेल गई पत्नी के दो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वायरल वीडियो में महिला कह रही है कि पड़ोस की एक महिला ने उसे पति की हत्या के कई तरीके बताए थे। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते। पुलिस के अनुसार महिला ने घटना वाले दिन शराब पीकर घर लौटे पति चारपाई से बांधकर आग लगा दी थी, जिससे उसकी जलकर मौत हो गई थी। अवधेश उर्फ पवन (40) का 26 जून को बंद कमरे में जला शव मिला था। कमरे में आसपास का सामान सुरक्षित होने से आग लगाए जाने की आशंका जताई गई थी। मृतक के भाई राजकुमार ने हत्या का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने पत्नी प्रीति उर्फ विनीता देवी को आरोपी पाया।शराब के लिए रुपये न देने पर गाली-गलौज और मारपीट से परेशान होकर पति को आग लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन जुलाई को प्रीति को जेल भेज दिया था। जेल भेजे जाने के बाद वायरल हुए एक वीडियो में प्रीति घर पर एक महिला के सामने हत्या की बात कबूल कर रही है। दूसरा वीडियो थाने का बताया जा रहा है। इसमें महिला पुलिसकर्मी उससे पूछताछ कर रही है।

वायरल वीडियो से सनसनी

वीडियो में प्रीति कह रही है कि उसका पति शराब का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। जान बचाने के लिए वह कई बार दूसरे घरों में छिप जाती थी। उसकी हालत देखकर पड़ोस की एक महिला ने कई बार पति को मारने के तरीके बताए। कभी कांच पीसकर पिला देने तो कभी नशे में सोते समय आग लगा देने की बात कही ताकि लोग इसे आत्महत्या समझें। घटना वाले दिन पति ने पहले खाना मांगा फिर काम पर जाने के लिए 100 रुपये मांगे। रुपये न होने पर उसने घर में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट की। पड़ोसी से रुपये लेकर उसने पति को दिए। काम पर बुलाने उसका मालिक भी आया लेकिन नशे में होने के कारण वह नहीं गया।

नशे में होने के बाद वह सो गया, इसके बाद उसे पड़ोसी महिला की बातें याद आईं और उसने घर में रखा पेट्रोल बिस्तर पर छिड़ककर आग लगा दी। कुछ देर के लिए पति उठा फिर गिर पड़ा। इसके बाद वह दरवाजा बंद कर बाहर चली गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के बीच इस तरह की बातें होती रहती हैं। आरोपी महिला के बयान को ठोस साक्ष्य नहीं माना जा सकता। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

JSWPaints ने उपभोक्ताओं को रंग चुनने में आत्मविश्वास देने के लिए लॉन्च किया एआई-फर्स्ट पेंट विजुअलाइजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां