शिवपुरी में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार की मौत, तीन की हालत गंभीर

शिवपुरी। एमपी के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में गुना-शिवपुरी फोरलेन स्थित बदरवास बाईपास के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर हैं। कार सवार लोग गुना से किसी काम से ग्वालियर जा रहे थे। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अशोकनगर जिले के रहने वाले प्रदीप परिहार, केशपाल परिहार और गुना जिले के रहने वाले शिवजी यादव, गोलू परिहार, जसवंत गौर, कल्याण केवट और एक अन्य कार से गुना से शिवपुरी की ओर जा रहे थे।

बायपास पर कार डिवाइडर से टकरा गई। शिवजी और प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह गोलू का शव झाड़ियों में मिला। चार घायलों को गुना अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर शिवपुरी रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों को भी सूचना दे दी है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours