भिक्षुक दास महाराज की पुण्यतिथि पर Banganga में स्नान करते समय चार श्रद्धालु डूबे, किशोरी समेत तीन की मौत

Four devotees drowned while bathing at Banganga on the death anniversary of Bhikshuk Das Maharaj; three, including a teenage girl, died.

बागपत के हिमांशु (18), बिजनौर के राजन (21) और रागनी (10) की मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुज्जफरनगर जिले में रविवार को आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बाणगंगा में स्नान करते समय चार श्रद्धालु डूब गई,जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। बता दें कि शुकतीर्थ में स्वामी ज्ञान भिक्षुक दास महाराज की पुण्यतिथि पर शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल होने आए चार श्रद्धालु अलग-अलग जगह नहाते समय Banganga में डूब गए। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह पानी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भोपा में भर्ती कराया। बागपत के हिमांशु (18), बिजनौर के राजन (21) और रागनी (10) की मौत हो गई। एक श्रद्धालु की हालत गंभीर है।

रविवार शाम करीब पांच बजे शुकदेव सेतू के पास बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी हिमांशु नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। लोगों ने शोर मचाकर राहत कार्य शुरू किया। बाणगंगा से निकालकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले गए, तब तक उसकी मौत हो गई।शाम करीब सवा छह बजे नदी में ठोकर नंबर-9 के पास नहाते हुए बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी राजन डूब गया। इसके अलावा मुख्य घाट से कुछ ही दूरी पर शाम करीब साढ़े सात बजे बिजनौर के हरनंगला निवासी रागनी (10) पुत्री सोहनपाल डूब गई। आसपास नहा रहे परिवार के लोग किसी तरह नदी से निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भोपा ले गए लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।

मिलेगी आर्थिक सहायता

देर रात बिजनौर के फतेहपुर कलां निवासी मनीष को भी नदी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता का आश्वसन दिया।

कानपुर में Factory worker का शव उसके कमरे में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला, परिजनों ने पार्टनर पर लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर