ChineseWok ने की ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ की भागीदारी, उपभोक्ताओं के साथ संस्कृति आधारित जुड़ाव को बढ़ावा देने का लक्ष्य

ChineseWok partners with 'Welcome to the Jungle'; aims to foster culture-based engagement with consumers.

आज के उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन, संस्कृति से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बन गया हैं।

बिजनेस डेस्क, मुंबई: लेनेक्सिस फूडवर्क्स के भारत के सबसे बड़े देसी चाइनीज़ क्यूएसआर ब्रांड, ChineseWok  ने बॉलीवुड फिल्म ‘ वेलकम टू द जंगल ‘ के साथ भागीदारी की है। कंपनी इस भागीदारी के ज़रिये देश भर में संस्कृति आधारित मार्केटिंग पहल शुरू करना चाहती है, ताकि युवा (जेन ज़ेड और मिलेनियल) उपभोक्ताओं के साथ जुड़ाव बढ़ाया जा सके। चाइनीज़ वॉक, फिल्म के आधिकारिक ब्रांड भागीदार के तौर पर, इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक का लाभ उठा रहा है। इस पहल के ज़रिये मनोरंजन, डिजिटल अनुभव और अपने 270 से ज़्यादा आउटलेट पर इन-स्टोर अभियान शुरू किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता नए तरीके से ब्रांड के साथ जुड़ सकेंगे।

आज के उपभोक्ताओं के लिए मनोरंजन, संस्कृति से जुड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बन गया है, इसलिए विभिन्न ब्रांडों के लिए पारंपरिक विज्ञापन से हटकर अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए ऐसे माध्यमों से जुड़ना बेहद ज़रूरी हो गया है। चाइनीज़ वॉक, ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ इस गठजोड़ के ज़रिए, सिनेमा, खाने-पीने और संस्कृति को एक सूत्र में पिरो रहा है। इसमें सह-ब्रांडेड पहल, इन-स्टोर ब्रांडिंग और डिजिटल-आधारित अनुभव शामिल हैं, जो ब्रांड की पहचान को रेस्तरां से परे ले जाएंगे।

चाइनीज़ वॉक के डिजिटल परितंत्र

इस पहल के तहत, उपभोक्ता चाइनीज़ वॉक के आउटलेट पर मूवी-थीम वाली ब्रांडिंग देख-सुन सकेंगे। साथ ही, सोशल कॉन्टेस्ट भी हो रहे हैं। इसके तहत फिल्मों के वाउचर और अरशद वारसी तथा जैकलीन फर्नांडीज के विशेष कंटेंट मिल रहे हैं, जिसमें वे चाइनीज़ वॉक के लिए अपना प्यार ज़ाहिर कर रहे हैं। इस गठजोड़ को चाइनीज़ वॉक के डिजिटल परितंत्र और सोशल प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर प्रचारित किया जा रहा है, जिससे फिल्म का प्रचार कई जगहों पर एक साथ हो रहा है। यह भागीदारी चाइनीज़ वॉक के फिल्मों, ओटीटी और म्यूज़िक प्लेटफॉर्म के साथ लगातार किए जा रहे सहयोग पर आधारित है, जो ब्रांड के लंबे समय से चले आ रहे संस्कृति आधारित मार्केटिंग दृष्टिकोण को और मज़बूती प्रदान करता है।

मनोरंजक बॉलीवुड फिल्म

लेनेक्सिस फूडवर्क्स के मार्केटिंग प्रमुख, विकास अय्यर ने इस भागीदारी के बारे में कहा, ” चाइनीज़ वॉक का हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि उपभोक्ताओं के साथ सबसे मज़बूत जुड़ाव तब होता है जब हम सिर्फ विज्ञापन करने के बजाय संस्कृति का हिस्सा बनते हैं। आज मनोरंजन युवाओं (जेन ज़ेड और मिलेनियल) के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इस तरह यह ब्रांड के लिए सार्थक जुड़ाव का उल्लेखनीय मंच है। ‘वेलकम टू द जंगल’ के साथ हमारी भागीदारी से एक लोकप्रिय ब्रांड और इस साल की सबसे मनोरंजक बॉलीवुड फिल्म का मेल हुआ है। कंपनी इसके ज़रिये खाने के ज़ायके से परे ऐसा अनुभव प्रदान करना चाहती है, जिसमें सिनेमा, डिजिटल जुड़ाव और इन-स्टोर पहल को मिलाकर ऐसा अभियान तैयार किया जाए जिसमें उपभोक्ता सक्रिय रूप से भाग ले सकें।”

इस भागीदारी से ‘चाइनीज़ वॉक’ की उस दीर्घकालिक रणनीति को और बल मिलता है, जिसके तहत संस्कृति, मनोरंजन और रोज़मर्रा के खाने-पीने के अवसर के आधार पर ब्रांड का निर्माण किया जा रहा है। बॉलीवुड की इस सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक को शानदार ब्रांड अनुभव के साथ जोड़कर, ‘चाइनीज़ वॉक’ एक ऐसे युवा केंद्रित क्यूएसआर ब्रांड के तौर पर लोकप्रियता हासिल कर रहा है जो संस्कृति, मनोरंजन और साथ बिताए जाने वाले पलों के ज़रिए ग्राहकों से जुड़ता है।

YamunaExpressway पर बेकाबू बस ट्रेलर से टकराई, हादसे में चार लोगों की मौत, 20 -25 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां