कानपुर में Factory worker का शव उसके कमरे में अर्द्धनग्न अवस्था में मिला, परिजनों ने पार्टनर पर लगाया आरोप

The body of a factory worker was found in a semi-naked state in his room in Kanpur; family members have accused his partner.

चाची का आरोप है कि आखिर उस युवक को कैसे पता चला कि रोहित की मौत हो गई है।

कानपुर। Factory worker: कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, यहां नौरैयाखेड़ा में शनिवार देर रात फैक्टरी कर्मी रोहित कुमार (23) के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव कमरे की फर्श पर अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। शव के पास खून जमा हुआ था और दरवाजे खुले पड़े थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों की जांच की जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार फतेहपुर के मलवां के कुटिया गांव निवासी रोहित कुमार दादानगर स्थित एक पान मसाला फैक्टरी में काम करता था। उसका छोटा भाई विशाल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। वहीं, तीन बहनें सोनी, मोनी, पूनम हैं। रोहित की चाची रेखा ने बताया कि रोहित दो माह से नौरैयाखेड़ा में किराये का कमरा लेकर साढ़ के रसूलपुर निवासी शिवा के साथ रह रहा था। रोहित के रूम पार्टनर के परिवार में किसी का देहांत हो गया था इसके चलते वह शनिवार को गांव चला गया। बताया कि रविवार सुबह भतीजी मोनी के उन्नाव में रहने वाले रिश्तेदार ने उसे फोन करके रोहित की मौत की जानकारी दी। इस पर वह लोग शहर पहुंचे। वहां कमरे में फर्श पर रोहित का अर्द्धनग्न शव पड़ा हुआ था।

गंभीर चोट से हुई मौत

चाची का आरोप है कि आखिर उस युवक को कैसे पता चला कि रोहित की मौत हो गई है। इसके बाद से न तो वो मौके पर आया न ही फोन रिसीव कर रहा है।परिजन ने उसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भारी वस्तु से सिर के दाहिनी ओर वार किया गया। हेड इंजरी से कोमा में जाने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि कमरे में फर्श पर युवक का शव मिला था। परिजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जौनपुर में 65 डिसमिल भूमि के लिए ASHA worker की पीटकर हत्या, मौसेरे भाई ने बेटियों संग वारदात को दिया अंजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां