कानपुर में लूट के बाद Killing of eunuch and brother, मां का फोन नहीं उठाने पर अपराध का पता चला

Killing of eunuch and brother after robbery in Kanpur, crime came to light when mother did not pick up the phone

पुलिस ने ताला खुलवाया तो किन्नर का शव बेड में और भाई का शव बाहर पड़ा था।

कानपुर। यूपी के कानपुर के जिले के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में किन्नर काजल (25) और गोद लिए 12 साल के भाई देव की बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर दी गई। दोनों के शव शनिवार देर रात बंद कमरे में मिले। पुलिस ने ताला खुलवाया तो किन्नर का शव बेड में और भाई का शव बाहर पड़ा था। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है। कमरे में अलमारियां खुली और सामान बिखरा हुआ मिला।

मैनपुरी के किशनी क्षेत्र निवासी किन्नर काजल और गोद लिए भाई देव योगेंद्र विहार में पूर्व सैनिक अभिमन्यु सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। दोनों एक महीने पहले ही आए थे। मकान के दूसरे कमरे में देविका (किन्नर) रहती है। चार दिन से काजल मां गुड्डी का फोन नहीं उठा रही थी। इस पर गुड्डी शनिवार शाम करीब 7 बजे उसके घर आ गईं। दरवाजे में ताला लटका लगा था। उसने बेटे देव को यह बात बताने के लिए कॉल की, तो उसके मोबाइल की घंटी कमरे में बजने लगी। उन्हें कुछ शक हुआ तो मकान के केयर टेकर पप्पू को बुलाया गया। सूचना पर हनुमंत विहार थाने की फोर्स मौके पर आ गया। पुलिसकर्मियों ने दरवाजा जैसे ही खोला तो दुर्गंध फैल गई। अंदर जाकर देखा तो देव का शव बेड के किनारे और काजल का शव बेड के अंदर था।

किसी नजदीकी ने अंजाम दी है वारदात

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य लिए। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त और अलमारियां खुली मिलीं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच सामने आया है कि वारदात को काजल के किसी नजदीकी ने अंजाम दिया है। आशंका है कि लूट के बाद उसने हत्या कर दोनों के शवों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। कमरेसे कुछ सामान भी गायब है। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है।

काजल का मोबाइल मौके से गायब

जांच में काजल का मोबाइल गायब मिला। घर में रखे कुछ और सामान का पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने काजल की मां गुड्डी से तहरीर देने के लिए कहा है। गुड्डी के पति ब्रजेश दुबे मुंबई में नौकरी करते हैं। घर के बाहर पड़ोसी के मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस उसकी फुटेज देख रही है। काजल और उसका भाई आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ डांस कर जीवन यापन कर रहे थे। आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ दोनों शादी और अन्य आयोजनों में जाया करते थे। साथ के कमरे में रहने वाली देविका (किन्नर) ने दो युवकों पर शक जताया है। दोनों का अक्सर उसके कमरे में आना जाना रहता था।

 

Banda News: बांदा में महिला ने तीन बच्चों को कमर से बांधकर नहर में कूदी, वजह जानकर कलेजा कांप जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother