बलिया में तिलक से लौट रहे लोगों के वाहन को पिकअप ने मारी टक्कर छह लोगों की मौत, सात घायल

बलिया। यूपी बलिया जिले में मंगलवार अल सुबह बड़ा हादसा हो गया, यहां तिलक समारोह से लौट रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई,जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बलिया के दोकटी थाना के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार अल सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने दो कमांडर जीप में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए।

हादसे में अमित गुप्ता (40), रणजीत शर्मा (38) , यश गुप्ता (9), राज गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता के साथ 50 साल के अज्ञात जीप चालक की मौत हो गई। जबकि सत्येंद्र गुप्ता (40),सोनू गुप्ता, रमाशंकर (65), बब्बन प्रसाद (40), हजारी साहू (70),छितेश्वर गुप्ता (30), पंकज कुमार (35) गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग भगवानपुर गांव के रहने वाले अनवत गुप्ता की लड़की का तिलक चढ़ाने के लिए मासूमपुर थाना खेजुरी गए थे।

हादसे की बाद मची चीख- पुकार

तिलक समारोह से लौटते समय हादसा होने से गाड़ी में फंसे लोगों में चीख पुकार मच गई, मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकलवाया। घटना के बाद पिकअप का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।पुलिस ने सभी को सोनबरसा भेजवाया, वहां हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।बलिया के एसपी देव रंजन वर्मा ने बताया कि बलिया के दोकटी थाना के सुघर छपरा मोड़ पर यह हादसा हुआ है। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.