HelplessPolice: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी की थाने में चाकू से वार करके ली जान, देखते रहे पुलिस वाले

Angered by her love marriage, a father stabbed his daughter to death at the police station while officers looked on.

18 मई को देर रात शिवानी प्रेमी ललित के साथ घर से गई थी।

बांदा। HelplessPolice एक तरफ यूपी पुलिस एक छवि दबंग है, उसके नाम से बड़े—बड़े अपराधियों की सिटटी​— पिटटी गुम हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ यूपी के बांदा जिले में थाने एक पिता ने घर से भागी बेटी पर ताबड़तोड़ हमले करके उसकी जान ले ली। थाने में हुई हत्या से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार करके अग्रिम कार्रवाई की।

यह वारदात बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा गांव निवासी सत्यकुमार सिंह की चार बेटियां और दो बेटे हैं। बेटे सूरत में रहकर दर्जी का काम करते हैं। एक बेटी शादीशुदा है। तीसरे नंबर की बेटी शिवानी (19) का पड़ोसी अनुसूचित जाति के संविदा लाइनमैन रामकृपाल के पुत्र ललित के साथ दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। दोनों परिवारों में इस मामले को लेकर झगड़ा तक हो चुका है। 18 मई को देर रात शिवानी प्रेमी ललित के साथ घर से गई थी।

मंदिर में की शादी

मां रन्नो ने अगले दिन ही ललित के खिलाफ बदौसा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस प्रेमी युगल को खोजकर थाने लाई। पुलिस ने आरोपी ललित को पूछताछ के बाद बालिग होने और शादी करने का हवाला देने पर छोड़ दिया था। शिवानी के शुक्रवार को थाने में माता-पिता की मौजूदगी में धारा 161 के तहत बयान लिए जा रहे थे। यहां युवती ने प्रेमी के साथ जाने और मंदिर में शादी करने की बात बताई,इस बीच शिवानी का पिता जो पहले से जेब में चाकू छिपाए हुए था, उसने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

बेटी की जिद पर मार डाला

बेटी की हत्या के बाद आरोपी पिता बोला, शिवानी अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी, उसे बहुत समझाया,लेकिन वह नहीं मान रही थी। उसके इस कदम से उसे अंदर से तोड़ दिया था। उसने पूर्व में कई बार शिवानी को पड़ोसी प्रेमी से न मिलने की हिदायत दी थी लेकिन वह नहीं मानी और घर से चली गई थी। बिरादरी में उसकी थू-थू हो रही थी। इस पर उसने सहन किया, लेकिन थाने में जब शिवानी ने अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद की तो उसने अपना आपा खो दिया।

आरोपी पिता गिरफ्तार

बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने थाने में मुंशियाने के बाहर बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। थाने में वारदात होने से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हांथ-पांव फूल गए। आननफानन में युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ा है।

Azamgarh में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में घुसी, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां