Azamgarh। यूपी के आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ पर आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार अलसुबह तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकराने के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
Mainpuri News :रात में सोते समय आई मौत, टीनशेड गिरने से बालक समेत तीन की लोगों की मौत, तीन घायल
हादसे में जीवित बचे युवक ने अपना नाम अजमल आलम पुत्र लाल मोहम्मद बताया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और उसे क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक सहायता दी। वहीं, कार चालक का आधा शरीर वाहन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलते ही देवगांव पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों और मृतकों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज भेजा गया।
वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही थी। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया। वहीं पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
राम मंदिर चंदा विवाद में राजनीति तेज, Nripendra Misra आज पहुंचेंगे अयोध्या,बड़े फैसले की उम्मीद
