AssaultOnTransgenderPerson : बरेली में दबंग जिम संचालक ने साथियों के साथ मिलकर किन्नर को पीटा, कपड़े उतरवाने का आरोप

In Bareilly, a gym owner and his associates allegedly beat up a transgender person and forced them to remove their clothes.

आरोपियों ने मन्नू व उनके साथियों की पिटाई की। उनके कपड़े उतारकर जेंडर चेक किया।

बरेली।AssaultOnTransgenderPerson  बरेली के रिहायशी इलाके रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम के बाहर गाड़ी में तोड़फोड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। किन्नर और उसके साथियों ने जिम संचालक व उनके साथियों पर मारपीट और अभद्रता करने, निर्वस्त्र कर जेंडर चेक करने जैसे आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद जिम संचालक व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

कोहाड़ापीर निवासी सलमान उर्फ मन्नू सूरी खुद को किन्नर बताती हैं। उसके अनुसार सात अगस्त की सुबह मुंहबोले भाई विशाल ने कॉल कर बताया कि उनकी गाड़ी हीलियोस जिम के बाहर तोड़ दी गई है। मन्नू जिम पहुंची और संचालक अश्वनी शर्मा से बातचीत की। संचालक ने जानकारी न होने की बात कही तो वे लोग लौट आए। किन्नर मन्नू ने आरोप लगाया कि रात 10 बजे जिम संचालक ने उसके साथी को कॉल कर बताया कि गाड़ी तोड़ने वाले के बारे में जानकारी मिल गई है। मन्नू साथियों के साथ दोबारा जिम पहुंचीं। आरोप है कि वहां जिम संचालक अश्वनी शर्मा के साथ सुशील, अंकित, अजय और अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने अभद्रता की और विरोध पर पिटाई कर दी।

जेंडर चेक किया

आरोप है कि इलाके के असली थर्ड जेंडर आ गए। उन्होंने भी मन्नू व उनके साथियों की पिटाई की। उनके कपड़े उतारकर जेंडर चेक किया। पुरुष बताकर पीटा गया। मन्नू ने जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि जिम संचालक अश्वनी शर्मा समेत नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। अश्वनी व कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

KanwariyasDeath : फर्रुखाबाद में ट्रक से कुचलकर कांवड़ ला रहे देवर-भाभी की मौत, तो दूसरे हादसे में युवक की गई जान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.