Anshu murder case भतीजे से शादी की जिदृद की तो पिता ने गला घोंटकर मार डाला, दो माह बाद खुला भेद

Father strangled her to death after she insisted on marrying her nephew, the secret was revealed two months later.

उनकी निशानदेही पर अंशु का कंकाल इटावा से बरामद कर लिया।

आगरा। Anshu murder case रिश्ते के भतीजे से दिल लगाने से नाराज रिटायर्ड दरोगा ने पत्नी के साथ मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मामा की मदद से बेटी की लाश को इटावा में ठिकाने लगा दिया। इसके बाद सबसे इस घटना को छिपाया, लेकिन प्रेमी ने प्रेमिका की खोज के लिए कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामला खुल गया। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर अंशु का कंकाल इटावा से बरामद कर लिया।

25 अक्टूबर से लापता अंशु के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में रिटायर्ड दरोगा ने बताया, प्रेमी से शादी की जिद पर बेटी अड़ गई। समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। उपर से सोशल मीडिया पर प्रेम का इजहार कर दिया। इससे उसकी और उसके परिवार की बदनामी होने लगी। फिर उसकी घर में गला घोंटकर हत्या कर दी। छटपटाती बेटी के मां ने पैर पकड़ लिए। बाद में शव को कार से ले जाकर इटावा में यमुना नदी में फेंक दिया। युवती के प्रेमी के कोर्ट में याचिका दाखिल करने से पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने शव के अवशेष बरामद करने के बाद सोमवार को हत्या का खुलासा कर दिया। मृतका के पिता रणवीर सिंह, भाई गाैरव और मामा सतीश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं दो आरोपी मृतका की मां और मामी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने बताया मूलरूप से फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव अवासी निवासी रणवीर सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं। वह थाना मलपुरा की विनायक गार्डन कॉलोनी में रहते हैं। वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त हुए थे, उनकी 35 वर्षीय बेटी अंशु यादव ने डीएलएड किया था और शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। 30 नवंबर को पिता ने थाना मलपुरा में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कहा कि बेटी शाम को बिना बताए घर से निकल गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसके पोस्टर भी चस्पा कर दिए।

प्रेमी ने लगाई खोजने की गुहार

डीसीपी ने बताया कि 6 दिसंबर को बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के मामले की जांच थाना मलपुरा को मिली। इसमें फिरोजाबाद के रहने वाले अनुराग ने अंशु यादव को घर में कैद करके रखे जाने के बारे में बताया। उसने अंशु को मुक्त करके सुपुर्दगी में देने की गुहार हाईकोर्ट में लगाई थी। इस पर पुलिस को शक हुआ और जांच की गई। पुलिस ने अनुराग यादव से बात की। वह रणवीर सिंह का रिश्ते में नाती लगता है। उसने बताया कि वह और अंशु साथ में पढ़े हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं मगर रिश्तेदार होने के कारण अंशु के पिता ने इन्कार कर दिया। उन्होंने अंशु पर बंदिशें लगा दीं। 24 अक्तूबर को अंशु ने 29 सेकंड का एक वीडियो व्हाट्सएप पर भेजा था, जिसमें वो हत्या की आशंका जता रही थी। इस पर पुलिस ने रणवीर सिंह से पूछताछ की मगर उन्होंने ठीक से जानकारी नहीं दी। इस पर मलपुरा थाना पुलिस ने अनुराग यादव की तहरीर पर 13 दिसंबर को 9 लोगों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली।

पुलिस ने रविवार को इटावा के ग्वालियर बाईपास स्थित गांव सुनवारा के पास यमुना किनारे से शव के अवशेष बरामद किए। पुलिस ने विनायक गार्डन निवासी रणवीर सिंह, उसके बेटे गाैरव यादव और साले जसवंत नगर, इटावा निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। रणवीर की पत्नी सुधा और सतीश की पत्नी किरन की तलाश है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस कंकाल की डीएनए जांच भी कराएगी।

प्रेमी को भेजा वीडियो, फिर भी नहीं बच सकी जान

मेरा नाम अंशु यादव है। मैं अनुराग से प्यार करती हूं। मेरे घरवाले मान नहीं रहे हैं। मैं शादी करना चाहती हूं। परिजन मुझे मारना चाहते हैं। उसमें मेरा बड़ा भाई गाैरव, मम्मी, पापा, छोटी बहन, गांव का रामनरेश मिले हुए हैं। यह कहते हैं पहले लड़की को मत मारो, पहले लड़के को मारो, इसलिए नहीं तो वो जेल करा देगा। इसमें बुआ और फूफा भी शामिल हैं। उनका नाम मुरारीलाल और वीना है। मैं अनुराग से शादी करना चाहती हूं…। 29 सेकंड के वीडियो में अंशु ने अपनी हत्या की आशंका पहले ही जता दी थी। प्रेमी अनुराग के पास जब वीडियो पहुंचा तो वो विचलित हो गया। उसने तमाम प्रयास किए, लेकिन अंशु के पास फोन नहीं होने की वजह से संपर्क नहीं हो सका। आखिर में उसने अपने रिश्तदारों की मदद से पता कराया, तब अंशु की हत्या की जानकारी हुई। उसे पता था कि पुलिस के पास जाएगा तो फंस जाएगा इसलिए खुद ही कोर्ट में याचिका दायर कर दी। पुलिस अंशु के मरने से पहले के वीडियो को साक्ष्य के रूप में लेगी।

Murder of parents जौनपुर में इकलौते बेटे ने माता-पिता की सिलबट्टे मार-मारकर ली जान, शवों को नदी में बहाया, ऐसे पकड़ा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’