मथुरा। HusbandMurder : अवैध संबंधों को लेकर एक के बाद दिल दहलाने वाली वारदात सामने आ रही है। इंदौर की सोनम रघुवंशी, मेरठ की मुस्कान और आगरा की रूबी शर्मा से कही ज्यादा क्रूर मथुरा की नैना निकली। उसने बेटी और उसके प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। क्योंकि बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध करने पर उसने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद मूसली से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटी प्रेमी के साथ शव को कंबल में लपेटकर स्कूटी से यमुना किनारे अक्रूर घाट पर लेकर पहुंची। यहां पर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया। हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
घर से लापता हो गई नैना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयसिंहपुरा के राधा कृष्ण वाटिका निवासी रामबाबू ने पुलिस को बताया था कि छोटे भाई मनोज सोनी 18 अप्रैल की रात को पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी पत्नी ने 21 अप्रैल को गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले ही दिन उसे वापस ले लिया। परेशान होने के बाद उन्होंने 9 मई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से तलाश करने की मांग की, लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इधर, सात जून को घर में ताला लगाकर नैना छोटी बेटी को साथ लेकर कहीं चली गई। घर में ताला लटका देख परिजन परेशान होने लगे और उन्होंने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
पूछताछ में नैना ने सारे राज खोले
एसएसपी के आदेश पर 11 जुलाई को गोविंद नगर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला और उसकी बेटी की तलाश शुरू की। रामबाबू ने बताया है कि एक सप्ताह पहले गोविंद नगर पुलिस मां-बेटी को मथुरा लेकर आई और पूछताछ की। पूछताछ में नैना ने सारे राज खोल दिए। उसने बताया कि छोटी बेटी और उसके प्रेमी ने पति मनोज को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गए और फिर इमामदस्ते की मूसली से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बेटी और प्रेमी शव को स्कूटी पर रखकर अक्रूर के जंगल में यमुना घाट ले गए। यहां पर दोनों ने शव को कंबल से निकालकर जला दिया।
हत्या की जानकारी पर पुलिस शव जलाने वाले स्थान पर पहुंची। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात, शुक्रवार और शनिवार को डाॅग स्क्वायड की मदद से शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां पर यमुना का जलस्तर बढ़ने से घुटनों तक पानी भरा होने के कारण साक्ष्य नहीं मिल सके। पुलिस को माैके से एक कंबल बरामद हुआ। शव अक्रूर के जंगल में दफना दिया है। मनोज ने दोनों को एक साथ देख लिया था। इस लिए वारदात को अंजाम दिया है और वह भी वारदात के समय घर पर मौजूद थी। पिता ने यह जानकारी पुलिस व रामबाबू को दी। इसके बाद पुलिस ने उसी कॉलोनी में रहने वाला बेटी के प्रेमी डिलिवरी बॉय विमल चौधरी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। प्रेमी की निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को जेसीबी मशीन से अक्रूर के जंगल में शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया।
प्रेमी के साथ रही हत्यारोपी
रामबाबू का आरोप है कि छोटे भाई मनोज की पत्नी नैना के भी फरीदाबाद के एक युवक से प्रेम संबंध हैं। उसने पुलिस को बताया है कि हत्या करने के बाद नैना छोटी बेटी को लेकर फरीदाबाद अपने प्रेमी के पास चली गई थी। रामबाबू के इस आरोप के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि फरीदाबाद के युवक से नैना की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर भी ले लिए थे।
मोदी सरकार का दावार शुद्ध पेट्रोल से Ethanol-blended petrol सस्ता होगा, लेकिन मिल रहे उसी दाम में
