MurderOfFatherInLaw : मारपीट से तंग आकर पत्नी ने देवर से किया विवाह तो नाराज युवक ने ससुर को पीट- पीटकर मार डाला

Fed up with the physical abuse, a wife married her brother-in-law; in a fit of rage, the spurned husband beat his father-in-law to death.

विवाह के बाद कमल पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, जिससे परेशान होकर महिला मायके में रहने लगी।

लखीमपुर खीरी। MurderOfFatherInLaw यूपी के लखीमपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई यहां एक 55 वर्षीय अधेड़ की उसके दामाद ने लाठियों से पीट—पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद उसने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब दो वर्ष पहले मोहल्ला जिंसी निवासी कमल का विवाह गणेश की पुत्री के साथ हुआ था। विवाह के बाद कमल पत्नी के साथ मारपीट करने लगा, जिससे परेशान होकर महिला मायके में रहने लगी।

पत्नी के छोड़ने से था नाराज

करीब एक वर्ष बाद महिला ने कमल के भाई विमल से विवाह कर लिया। इससे वह नाराज रहने लगा था, इसी रंजिश में गुरुवार रात कमल ने मंदिर के पास गणेश पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विमल वर्तमान में हरियाणा में है। सूचना पर सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, थाना अध्यक्ष निराला तिवारी और चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। आरोपी कमल की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं।

Crime news: पिता ने हत्या करके सिर तालाब में फेंकने के बाद शव को ट्रेन में छोड़ा था, इस वजह से ली थी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother