Crime news: पिता ने हत्या करके सिर तालाब में फेंकने के बाद शव को ट्रेन में छोड़ा था, इस वजह से ली थी जान

After committing the murder and throwing the head into a pond, the father abandoned the body on a train; this was the reason he took the life.

उसके पिता ने ही टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, सिर को तालाब में फेंका था। शेष हिस्से ट्रेन में छोड़ दिए थे।

लखनऊ।Crime news  राजधनी के लखनऊ स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में बक्से में शव के टुकड़े मिलने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया। बक्से में जिस किशोरी के शव के टुकड़े मिले थे, वह कुशीनगर के सेवरही की रहने वाली थी। उसके पिता ने ही टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, सिर को तालाब में फेंका था। शेष हिस्से ट्रेन में छोड़ दिए थे।

पुलिस और जीआरपी की जांच में सामने आया कि पिता ने ही बेटी की हत्या कर शव के छह टुकड़े किए थे। वह एक युवक से फोन पर बात करती थी। पिता के मना करने पर बेटी ने उसकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी ने कुशीनगर के सेवरही निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लिया है। बिग्गन से पूछताछ की जा रही है। बिग्गन ने अपनी 16 वर्षीय बेटी शब्बा की हत्या की थी। शब्बा दूसरे समुदाय के एक युवक से फोन पर बात करती थी।

बेटी से नफरत करने लगा था पिता

बिग्गन ने बेटी को युवक से दूर रहने के लिए कहा था। कई बार चेतावनी देने के बाद भी शब्बा युवक के संपर्क में बनी रही। इसी से बिग्गन नाराज था और बेटी से नफरत करने लगा था। उसे लगता था कि उसकी बेइज्जती हो रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया था। उसे डर था कि शब्बा भी उसी रास्ते पर चली जाएगी। आरोपी ने साजिश के तहत पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया। घर पर शब्बा और बूढ़ी मां रह गईं। 16 मई को बिग्गन ने पडरौना के खिरकिया निवासी बहन नूरजहां, बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और शब्बा की हत्या की साजिश में शामिल किया।

सिर गांव के तालाब में फेंक दिया

देर शाम घर में ही शब्बा की हत्या की और बहन-बहनोई की मदद से उसने धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर दिए। सिर गांव के तालाब में फेंक दिया। शव के बाकी हिस्से को पुराने कपड़े और प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में रखा। फिर तीनों ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे।वहां छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में बक्से को रख दिया। शव रखने के बाद तीनों साथ लगे एसी कोच से बाहर निकले। इस दौरान सभी उसमें लगे कैमरे में कैद हो गए। इसी फुटेज की मदद से आरपीएफ आरोपी तक पहुंची।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की फुटेज मिल गई। इसके बाद आसपास के लोगों से आरोपी की फुटेज दिखाई गई। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। जीआरपी बृहस्पतिवार को मामले का राजफाश करेगी।रविवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर बोगी में बक्शे के भीतर युवती के शव के पांच टुकड़े मिले थे। सिर गायब था। ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर रविवार सुबह पहुंची तो मामले की जानकारी हुई थी।

राजस्थानी घूंघट में कान्स पहुंचीं Ruchi Gurjar ने दिया यह संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother