बाराबंकी में घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला, पिता के साथ दो पुत्र और पुत्री की मौत

In Barabanki, a family sleeping outdoors under a mosquito net was crushed by a dumper; the father, along with his two sons and daughter, died.

सुबह करीब तीन बजे महमूदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर पूरे परिवार को रौंद दिया।

बाराबंकी।Dumper Crushes Family  यूपी के बाराबंकी जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां घर के बाहर सो रहे परिवार पर बेकाबू डंपर चढ़ गया। इस हादसे में पिता के साथ ही तीन बच्चों की कुचलकर मौत हो गई। यह हादसा बाराबंकी के फतेहपुर-भनौली मार्ग पर शनिवार सुबह ग्राम झांसा के पास सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में पिता, दो बेटे और एक बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।

गर्मी से राहत पाने बाहर सो रहा था परिवार

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झांसा निवासी नीरज चौहान (36) पत्नी आरती चौहान (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) तथा पुत्री आंशिक (10) के साथ सड़क किनारे जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। दरअसल भीषण गर्मी के कारण परिवार घर के बाहर सोने को मजबूर था। इसी दौरान सुबह करीब तीन बजे महमूदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर पूरे परिवार को रौंद दिया।

हादसा इतना भयावह था कि नीरज चौहान और बड़े पुत्र अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आरती, आशिका और आशू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में अंशिका व आशू ने भी दम तोड़ दिया। एक ही झटके में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मां आरती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, जबकि घर में खुशियों की जगह मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MurderOfFatherInLaw : मारपीट से तंग आकर पत्नी ने देवर से किया विवाह तो नाराज युवक ने ससुर को पीट- पीटकर मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours