Killed with a Shovel प्रेम विवाह से खफा देवर ने भाभी की फावड़ा मारकर की हत्या, गांव में मचा हड़कंप

Enraged over a love marriage, a brother-in-law murders his sister-in-law with a shovel, sending shockwaves through the village.

पुलिस ने आरोपी आमिर और मृतका के पति सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सहारनपुर।Killed with a Shovel  यूपी के सहारनपुर जिले में रविवार देर रात एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक युवक ने प्रेम विवाह से नाराज होकर उसने भाई की अनुपस्थिति में फावड़े मारकर भाभी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फावड़ा लेकर वहीं खड़ा रहा, लोगों को पास आने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाईयों वाली गली में रविवार रात आमिर ने भाभी सना नाज (23) की हत्या कर दी। नाई बिरादरी की सना नाज ने कुछ माह पहले राजपूत बिरादारी के पड़ोसी सलमान राव से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। रविवार शाम सना घर में अकेली थी, जबकि उसका पति सलमान किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान आमिर से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आमिर ने घर में रखा फावड़ा उठाकर सना पर वार कर दिए। हमले में सना गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी वारदात के बाद हाथ में फावड़ा लेकर घर के अंदर शव के पास ही खड़ा रहा और किसी को भी पास आने नहीं दे रहा था। वह लगातार मारने की धमकी देता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

आरोपी को पकड़ा

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई,आरोपी के आक्रामक रवैये के चलते अंदर नहीं जा सकी। इसी बीच पूर्व चेयरमैन अफजाल खान के भाई निसार खान ने साहस दिखाते हुए घर में घुसकर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान निसार खान के हाथ में भी फावड़ा लगने से चोट लग गई। पुलिस ने आरोपी आमिर और मृतका के पति सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतका की मां का आरोप है कि सना के गले पर कट के निशान हैं और पेट का कुछ हिस्सा जला हुआ है। पिता आशिक का आरोप है कि सना की हत्या में सभी ससुराली शामिल हैं। हत्या के बाद सास और ननद पहले ही प्लानिंग के तहत कहीं चली गई थी और पति भी साजिश के तहत ही थाने पहुंचा है। वह अपने भाई को मोहरा बना कर पूरे परिवार को बचाने की कोशिश कर रहा है।

थाने में की थी शादी

सना और सलमान के घर आमने-सामने हैं। दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब सात माह पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस ने विवाह कराने और सुरक्षा देने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया था। कस्बे के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में सना को सलमान के साथ भेज दिया गया था। तभी से सना का अपने मायके आना जाना बंद था। रविवार को हत्याकांड का पता चलने के बाद सना के परिजन पुलिस के आने के बाद उसके घर पहुंचे।

Murdered on Train: चंदौली में चलती ट्रेन में युवक की हत्या करके फरार हो गए बदमाश,वजह तलाश रही पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother