The End of Relationships : संपत्ति विवाद में भाइयों को फंसाने के लिए बेटे को मार डाला, ऐसे खुला राज

Son Murdered to Frame Brothers in Property Dispute—Here's How the Secret Was Exposed

नशे में धुत पिता की हैवानियत के आगे उसकी एक न चली।

ग्रेटर नोएडा। The End of Relationships : यूपी के ग्रेटर नोएडा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति ने संपत्ति विवाद में भाइयों को फंसाने के लिए बेटे को मार डाला। घटना के बाद पुलिस ने जब आरोपी की कार की जांच की तो डैशबोर्ड पर बच्चे के पैरों की मिट्टी लगी मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले मासूम ने बचने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष किया था, लेकिन नशे में धुत पिता की हैवानियत के आगे उसकी एक न चली।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका बेटा घर के बाहर नंगे पैर खेल रहा था, उसी दौरान उसने कार में बुलाकर उसकी रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात के दौरान अपनी मोबाइल को स्वीच आफ रखा, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। आरोपी ने हत्या के बाद घर लौटकर पत्नी और भाइयों से ऐसे पूछताछ की जैसे उसे कुछ पता ही न हो। जिस संपत्ति के लिए आरोपी ने अपने बेटे की हत्या की, उसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गांव के बाहर फेंका शव

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव निवासी आरोपी पिता ने (13) के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव के बाहर तालाब में शव को फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी प्रदीप भाटी परिवार और ग्रामीणों के साथ बेटे की तलाश का नाटक करता रहा। बुधवार रात करीब नौ बजे वह घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को चाचा मोहित ने कोतवाली में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। उसी दिन शाम करीब सात बजे तालाब के पास खेल रहे बच्चों ने पानी में शव का उतराता देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होने पर सुधांशु के परिजन में कोहराम मच गया।

भाइयों पर लगाया अपहरण का आरोप

आरोपी पिता ने भाइयों पर ही बेटे के अपहरण और हत्या का आरोप लगाने लगा। व्यवहार पर शक होने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में आरोपी बेटे के साथ कार से जाता दिखता है, लेकिन दो घंटे बाद वह अकेले लौटता है। इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने बेटे के गुलिस्तापुर में दोस्त के घर पर होने का दावा किया, लेकिन पुलिस जब उसे लेकर वहां पहुंची तो उसने बेटे को लाने के बहाने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस व ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। फंसता देख प्रदीप ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

भाइयों से चल रहा जमीन का विवाद

जांच में सामने आया है कि प्रदीप का भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव के बाहर करीब दो बीघा जमीन में दुकान बनाने को लेकर चारों भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव था। प्रदीप ने उन्हें फंसाने के इरादे से बेटे की हत्या की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपचार के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WeddingChaos: वाराणसी में प्रेमी को देखकर दुल्हन ने जयमाल डालने से किया इंकार, घरातियों ने उतारा प्यार का भूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां