वाराणसी।Youth Murder यूपी के वाराणसी जिले में रविवार देर रात सक्का घाट क्षेत्र में मामूली विवाद में फूल मामा बेचने वाले युवक की पीट— पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मृतक के परिजनों ने मंडलीय चिकित्सालय में हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। सक्का घाट निवासी नीरज केवट परिवार के साथ घाट पर माला-फूल की दुकान लगाता था। परिजनों के अनुसार, इसी व्यवसाय को लेकर घाट पर रहने वाले रवींद्र केवट और उसके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था।रविवार रात दोनों पक्षों के बीच दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लात-घूंसे चले। इस दौरान नीरज के सिर पर ईंट से जोरदार वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
आरोपियों की तलाश जारी
सूचना पर आदमपुर पुलिस पहुंची और घायल नीरज को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने पर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची। अस्पताल में मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद की शिकायत पहले भी कई बार आदमपुर थाने और चौकी पर की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे यह घटना हुई।
मृतक के बड़े भाई धीरज केवट ने बताया कि घटना में रवींद्र केवट, किशन केवट, बसंत, कन्हैया, कल्लू, भरत, टकालू, रंजिता केवट और सुमन सहित कई लोग शामिल थें। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे विवाद के पीछे क्षेत्र के एक प्रभावशाली नौका संचालक का भी हाथ है, जो लगातार दबाव बना रहा था। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से सक्का घाट क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Administrative reshuffle in UP : 40 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, कई को मिली अहम जिम्मेदारी
