कानपुर।Murder of Twin Daughters बेटियां घर में सबसे ज्यादा सुरक्षित होती है, यदि उनका पिता किसी और महिला के चक्कर में पड़कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दें तो इससे रिश्तों के अंत का संकेत माना जाएगा। यदि संसार को चलाना है तो है हर रिश्ते को संभाल कर रखना होगा। हम बात कर रहे है पिछले दिनों यूपी के कानपुर में हुए जुड़वा बेटियों के कत्ल की, जिसे उनके पिता ने अंजाम दिया था। बच्चियों को खो चुकी मां के अनुसार उसके पति ने बाहर वाली के प्यार में पागल होकर बेटियों की हत्या की, आइए पढ़ते है विस्तृत समाचार…
बेरहमी से जुड़वा बेटियों की हत्या करने के मामले में बहुत ही चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। मृत बेटियों की मां ने बताया कि उसके पति का चंडीगढ़ निवासी एक महिला से अवैध संबंध हो गए थे। वह लगातार उससे बात करते थे,बहाना बनाकर उससे मिलने जाते थे और कई— कई दिन बाद वापस आते थे। पूछने पर झगड़ा करने के साथ ही मारपीट करते थे। इसी वजह से उन्होंने बेटियों की हत्या की। कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट निवासी जड़वा बहनों की मां रेशमा के अनुसार, आरोपी शशिरंजन कोरोना काल के बाद काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था। वहां, उसकी दोस्ती एक महिला से हुई, जो धीरे-धीरे गहरी होती चली गई। इसके बाद उसने अक्सर चंडीगढ़ आना-जाना शुरू कर दिया।
घर में था तनाव का माहौल
पीड़िता ने बताया कि वह कई-कई दिन तक काम का बहाना बनाकर वहीं रुकता था, जिससे घर में तनाव बढ़ने लगा। इसे लेकर दोनों में कई बार विवाद भी होता था। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि पारिवारिक माहौल पूरी तरह बिगड़ गया। दोनों के बेडरूम अलग हो गए। अघोषित रूप से बच्चे भी दोनों के बीच बंट से गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि चंडीगढ़ की महिला से उसका संपर्क कितना गहरा था और इस विवाद में उसकी क्या भूमिका रही।हत्यारोपी पिता बेटियों को बेहद सख्ती और नियंत्रण में रखता था। बाहर से देखने पर यह सब ‘ख्याल’ जैसा लगता था लेकिन अब घटना के बाद वही व्यवहार सवालों के घेरे में है।
बाहर निकलने पर थी रोक
जिस घर में शनिवार शाम तक जुड़वां बहनों की हंसी गूंजती थीं। वहां अब सन्नाटा पसरा है। पीड़िता मां ने बताया कि बच्चियों को अपार्टमेंट के अन्य बच्चों के संग खेलने की छूट नहीं थी। अगर वे बाहर जाने या किसी से ज्यादा बातचीत करने की कोशिश करतीं, तो डांट पड़ती थी। बता दें कि कानपुर के किदवईनगर के-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शनिवार देर रात पिता शशिरंजन मिश्रा ने 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि की हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के लिए गले पर चापड़ रखकर हथौड़े से वार किए। आरोपी ने वारदात से पहले बच्चियों को नशीली दवा भी खिलाई थी। पूरी वारदात कमरे में लगे सीसीटीवी में कैद है।
आरोपी ने खुद किया था फोन
हत्याकांड के डेढ़ घंटे बाद आरोपी ने तड़के खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बच्चियों के रक्तरंजित शव बेडरूम की फर्श पर पड़े मिले। पुलिस ने दूसरे कमरे में छह साल के बेटे संग सो रही मां रेशमा को जगाकर हत्याकांड की जानकारी दी तो वह बदहवास हो गईं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसने पुलिस के सामने बेटियों की हत्या का कारण नहीं कबूला है
मूलरूप से बिहार के गया निवासी शशिरंजन को 19 हजार रुपये प्रति माह किराये पर दे रखा है। शशिरंजन चंडीगढ़ की एक दवा कंपनी में सेल्स मैनेजर है। उसने स्वरूपनगर स्थित पार्लर में काम करने वाली मूलरूप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी रेशमा से वर्ष 2014 में मंदिर में प्रेम विवाह किया था। दोनों के जुड़वां बेटियों के अलावा बेटा रुद्रव उर्फ गन्नू (6) है। दोनों बेटियां कक्षा पांच में पढ़ती थीं। रविवार तड़के 4:32 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर शशिरंजन ने फोन कर जुड़वां बेटियों की हत्या करने की सूचना दी।
Youth Murder : वाराणसी में घाट पर फूल मामला बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा
