लखनऊ: बड़ी भुइयन माता मंदिर में यूं मनाई गई हनुमान जयंती, 151 हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ हवन-पूजन

राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले स्थित ख्याति प्राप्त बड़ी भुइयन माता मंदिर में आज हनुमान जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर माता बड़ी भुइयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट प्रमुख एवं माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनन्द गिरि महाराज के सानिध्य में 151 हनुमान चालीसा पाठ से हवन-पूजन सुयोग्य ब्राह्मण पुरोहितों द्वारा किया गया।

लखनऊ । राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा में 108 फीट ऊंची लखनऊ की पहली धर्मध्वजा तले स्थित ख्याति प्राप्त बड़ी भुइयन माता मंदिर में आज हनुमान जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर माता बड़ी भुइयन मंदिर आनंद गिरि सेवा ट्रस्ट प्रमुख एवं माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनन्द गिरि महाराज के सानिध्य में 151 हनुमान चालीसा पाठ से हवन-पूजन सुयोग्य ब्राह्मण पुरोहितों द्वारा किया गया। तदोरान्त बाल भोग के आयोजन में भारी संख्या में बच्चों ने बूंदी व केला प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

बेहद गौरवशाली है मंदिर का इतिहास

यहां मौजूद श्रद्धालुओं में भी प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं 7 फरवरी, 2026 से यहां चल रहे अखंड श्री सीताराम नाम जाप में आज भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्री सीताराम नाम जाप किया। उल्लेखनीय है कि मंदिर सदियों पुरानी आस्था का केन्द्र है। मंदिर का इतिहास बेहद गौरवशाली है। वर्ष भर यहां विभिन्न भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें सुमेरू रूद्र महायज्ञ, शतचण्डी महायज्ञ, हनुमत महायज्ञ आदि प्रमुख हैं।

यूं किया गया श्रद्धालुओं का आह्वान

माता सेवक नागा साधु आनंद गिरि ने बताया कि लोगों में सद्बुद्धि, सद् व्यवहार एवं धर्म का विकास ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह अनुष्ठान लोगों के कल्याण के लिए किया जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हों, जिससे उन्हें इसका लाभ प्राप्त हो सके। नागा साधु आनन्द गिरि ने कहा कि जो भी श्रद्धालु जप करना व करवाना चाहते हैं, अपना संकल्प लेकर जप कर व करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother