कन्नौज। Child Abduction यूपी के कन्नौज जिले में पुलिस ने बच्ची के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, पुलिस की गोली लगते ही वह गिरगिराने लगा कि साहब मुझे माफ कर दो। अब मैं कभी ऐसी हरकत नहीं करूंगा। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बोरे में भरकर बच्ची को फेंका
कोतवाली क्षेत्र की चौकी मझपुर्वा के गांव डुंडवा बुजुर्ग में मंगलवार शाम करीब चार बजे घर में खेल रही मासूम बच्ची को गांव का ही अकील (35) बहला-फुसलाकर उठाकर ले गया था। बच्ची के रोने से बचाने के लिए आरोपी ने उसका जबड़ा अंगौछे से बांध दिया। बच्ची के लापता होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को अपने मंसूबों में सफलता नहीं मिल सकी। घबराकर उसने बच्ची को बोरे में बांधकर फेंक दिया। समय रहते बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपी की तलाश तेज कर दी।
अब कभी ऐसी हरकत नहीं करूंगा
गुरसहायगंज बाईपास पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। सीएचसी में इलाज के दौरान कोतवाल अजय अवस्थी के पूछताछ करने पर आरोपी ने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि साहब मुझे माफ कर दो, अब कभी ऐसी हरकत नहीं करूंगा, मैं तो उसे खिलाने के लिए ले गया था। पुलिस उसकी बातों को संदेह की नजर से देख रही है। वहीं सर्विलांस प्रभारी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की जांच में बेहद खतरनाक और आपत्तिजनक सर्च हिस्ट्री मिली है।
