Life lost in love affair: एक दिन पहले प्रेमिका की मां ने दी जान से मरवाने की धमकी, अगले दिन झाड़ियों में मिला शव

A day before, the girlfriend's mother threatened to kill her, the next day her body was found in the bushes.

संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जौनपुर। Life lost in love affair  प्रेम प्रसंग में एक और युवक जान से मारा गया, दरअसल एक दिन पहले प्रेमिका की मां ने युवक के घर आकर धमकी दी थी कि अपने बेटे को समझा लो कि वह मेरी बेटी से दूर रहे, वरना जान से मरवा दूंगी। इसके अलगे दिन युवक झाड़ियों में रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे उठाकर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना से घर में कोहराम में मच गया। वहीं संदेह के आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घर से बुलाकर ले गया था कोई

यूपी के जौनपुर स्थित बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे सड़क किनारे शुभम शुक्ला (22) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां ने रोते हुए आरोप लगाया कि बेटा दूसरी बिरादरी की लड़की से बात करता था। उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की होगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार करीब 12 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला। गांव के ही एक व्यक्ति की नजर जब उस पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पिता राजेश शुक्ला और छोटे भाई अंकित शुक्ला मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से शुभम को नजदीकी अस्पताल ले गए और इसके बाद पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गांव में तनाव की स्थिति

घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव की स्थिति देखने हुए मड़ियाहूं सीओ परमानंद कुशवाहा, सदर सीओ देवेश सिंह के अलावा बरसठी, मड़ियाहूं, रामपुर, मीरगंज, नेवढ़िया थाने की पुलिस और एसओजी भी पहुंच गए। मौके पर जांच करने फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। वहीं, अस्पताल में रोते हुए मां क्षमा शुक्ला ने कहा कि बेटा लड़की से बात करता था। इसी को लेकर हत्या कर दी गई।पिता राजेश शुक्ला ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही गांव की महिला उनके घर आई थी। बोल रही थी कि अपने बेटे को मना कर लो, नहीं तो मरवा दूंगी। पिता के मुताबिक उन्होंने और उनके बेटे ने कहा था कि अपनी बेटी को भी मना करो की वह फोन न करें। इसे लेकर दोनों में वाद-विवाद भी हुआ था। शक है कि महिला ने ही वारदात को अंजाम दिलाया है।

क्रिकेट खेलने को लेकर भी हुआ था विवाद

शुभम ट्रैक्टर चलाकर पूरे परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। छोटे भाई अंकित शुक्ला का कहना है कि की किसी ने उसे जानकारी दी क्रिकेट खेल में भी कुछ दिन पहले और एक दिन पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस की जांच में यह भी बात सामने आ रही है वाद विवाद करने वाला युवक लड़की से परिचित है। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।शुभम की बहन ज्योति ने कहा कि सुबह करीब दस बजे शुभम घर के बच्चों को लेकर पास की किराने के दुकान पर गया था। वहां से सभी को बिस्किट दिलाकर लाया था। इसके बाद किसी के बुलाने पर गया था।

Bus Accident नेपाल में बेकाबू बस​ फिसलकर नदी में गिरी 18 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria