JuvenileDelinquent गाजीपुर में तीन किशोरों ने मिलकर युवक की गोली मारकर की हत्या, अपराध की वजह जानकार पुलिस भी हैरान

Three teenagers shot and killed a young man in Ghazipur.

गोलू की पूर्व परिचित एक महिला ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज कराया था।

गाजीपुर। JuvenileDelinquent : पुलिस ने गत दिवस हुए रोहित यादव हत्याकांड का खुलासा कर दिया। रोहित की हत्या रंजिशन की गई थी। इस मामले में तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस, मृतक का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात के मास्टरमाइंड श्यामसुंदर यादव उर्फ गोलू की तलाश तेज कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मृतक की अंतिम गतिविधियों, तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच में हत्या की कड़ी सामने आई। रोहित और श्यामसुंदर उर्फ गोलू पहले से परिचित और मित्र थे।

एएसपी सिटी के अनुसार, गोलू की पूर्व परिचित एक महिला ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में गोलू जेल गया था। बाद में उक्त महिला और उसकी बहन से रोहित का संपर्क हो गया। इसी बात को लेकर गोलू रोहित से नाराज था। इसी रंजिश में गोलू ने तीन बाल अपचारियों के साथ मिलकर रोहित की हत्या की योजना बनाई।

हत्या का वीडियो मोबाइल में मिला

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि जांच के दौरान मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ। उसमें वारदात से संबंधित वीडियो भी मिला है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रोहित को डराते हुए उसके परिचित से फोन पर बातचीत भी कराई थी। इसका ऑडियो भी जांच में सामने आया है। पुलिस का मानना है कि यह सब घटना के बाद लोगों को गुमराह करने की साजिश का हिस्सा था। पुलिस टीम ने शनिवार को बहरामपुर चौबहा के पास नहर पुलिया से तीनों बाल अपचारियों को करीब 2:25 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 3(5), 315 और आयुध अधिनियम की धारा 9/25 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने घटना में फरार मुख्य आरोपी श्यामसुंदर यादव उर्फ गोलू की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

 

C M Yogi Adityanath ने ध्वजारोहण कर बोले, देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’