मिशन एक्सिओम-4 को पूरा करके स्वदेश लौटे Shubhanshu Shukla, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

Shubhanshu Shukla returned home after completing Mission Axiom-4, received a grand welcome in Delhi

शुभांशु शुक्ला के जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं।

नई दिल्ली। मिशन एक्सिओम-4 को पूरा करके स्वदेश लौटे भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन Shubhanshu Shukla का दिल्ली में भव्य स्वागत हुआ। उनके साथ बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालकृष्णन नायर भी वतन लौट आए। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन और छात्रों ने उनका स्वागत किया।

जल्द ही प्रधानमंत्री से मिल सकते हैं शुभांशु

Shubhanshu Shukla के जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं। इसके बाद वे अपने गृहनगर लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं। शुभांशु 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वापस राजधानी लौट सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत का अंतरिक्ष गौरव अपनी धरती, भारत की मिट्टी पर आया। भारत माता के सपूत गगनयात्री शुभांशु शुक्ला रविवार सुबह दिल्ली पहुंचे। उनके साथ ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी थे। वे भारत के पहले मानव मिशन गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे।’

‘मन में मिलीजुली भावनाएं’

इससे पहले शनिवार को शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर हवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, अमेरिका छोड़ते समय उनके मन में मिलीजुली भावनाएं थीं। वे अपना अनुभव देशवासियों के साथ साझा करने के लिए भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे मन में मिलीजुली भावनाएं उमड़ रही थीं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख हो रहा है, जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने के लिए भी उत्साहित हूं।’

Shubhanshu Shukla ने पोस्ट में कहा, ‘मुझे लगता है कि जिंदगी यही है- सब कुछ एक साथ। मिशन के दौरान और उसके बाद सभी से अविश्वसनीय प्यार और समर्थन मिलने के बाद मैं आप सभी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए भारत वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। अलविदा कहना मुश्किल होता है, लेकिन हमें जिंदगी में आगे बढ़ते रहना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जैसा कि मेरी कमांडर पैगी व्हिटसन बड़े प्यार से कहती हैं कि अंतरिक्ष उड़ान में एकमात्र स्थिर चीज परिवर्तन है। मेरा मानना है कि यह बात जीवन पर भी लागू होती है।’

लाल किले से पीएम मोदी ने किया था जिक्र

इससे पहले लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक अंतरिक्ष मिशन से लौट आए हैं। उन्होंने कहा था, ‘हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन से लौट आए हैं।’ पीएम मोदी ने कहा था, ‘आने वाले दिनों में, वह भारत लौट रहे हैं।’

शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे। मिशन 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ था और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे। तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों पैगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी) के साथ शुभांशु शुक्ला ने 18-दिवसीय मिशन के दौरान 60 से अधिक प्रयोग और 20 आउटरीच सत्र में हिस्सा लिया।

विधायक Pooja Pal ने सपा को दिखाया आइना तो अखिलेश यादव ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.