यूपी: पेपर लीक मामले पर बिफरे अखिलेश यादव, कहा- यूं हो रहा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

लखनऊ। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी की ओर से जारी अपने बयान में कहा कि फरवरी माह में पुलिस भर्ती व समीक्षा अधिकारी परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब नीट परीक्षा को मजाक बना दिया गया है। वहीं यूजीसी नेट की परीक्षा भी लीक होने के बाद अब रद्द हो गयी।

पेपर लीक पर बड़ी साजिश की जताई आशंका

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में पेपर माफिया एक के बाद एक परीक्षा के पेपर लीक कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक किसी की भी देश के खिलाफ बड़ी साजिश हो सकती है। अखिलेश ने कहा कि पुलिस भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होगा तो कानून-व्यवस्था नहीं सुधरेगी।

इससे देश-प्रदेश में अशांति और अस्थिरता बनी रहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि नीट की परीक्षा में घपला होगा तो ईमानदार लोग डॉक्टर नहीं बन पाएंगे और देश के लोगों के इलाज के लिए भविष्य में डॉक्टरों की कमी और बढ़ जाएगी और बेईमान लोग, जनता के जीवन के लिए खतरा बन जाएंगे।

सपा मुखिया ने उठाए गंभीर सवाल

उन्होंने कहा कि यूजीसी नेट परीक्षा न होने से, पहले से शिक्षकों की जो कमी चली आ रही है, उसमें और भी ज्यादा इजाफा होगा। शिक्षकों की कमी से देश के मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होगी, जो कालांतर में देश के लिए बेहद घातक साबित होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि इन सबसे प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चौपट हो जाएगी।

ये हमारे देश के शासन-प्रशासन व देश के मानव संसाधन के विरुद्ध कोई बहुत बड़ा षडय़ंत्र भी हो सकता है, जिसके दूरगामी नकारात्मक परिणाम निकलेंगे। इसीलिए कोर्ट की निगरानी में इसकी कठोर जाँच हो और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कोई परीक्षा पारदर्शिता से नहीं करा पा रही है। भर्ती परीक्षाओं के कई पेपर पहले ही लीक हो चुके है। भाजपा सरकार ने छात्रों, नौजवानों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours