मुरादाबाद में हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाने वाली मुस्लिम छात्राएं घर छोड़कर फरार, पुलिस कर रही तलाश

In Moradabad, the Muslim students who forced a Hindu girl to wear a burqa have fled their homes; police are searching for them.

आरोपी छात्राओं की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मुरादाबाद। Hindu student forced to wear burqa यूपी के मुरादाबाद जिले में एक हिंदू छात्रा को धर्म बदलवाने के उददेश्य से जबरी बुर्का पहनाने का मामला सामने आया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी छात्राओं की तलाश में जुटा हुआ है। गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया। इसके अलावा कोचिंग सेंटर सहित कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को विवेचक की ओर से पीड़िता के बयानों के अवलोकन के लिए अदालत में आवेदन किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने कोचिंग सेंटर से लेकर मिठाई की दुकान तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। आरोपी छात्राओं की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

बिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने 22 जनवरी को बिलारी थाने में पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी बहन 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। वह बिलारी के मोहल्ला साहूकुंज स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। इसी सेंटर पर आरोपी पांच छात्राओं भी पढ़ती हैं। पांच छात्राओं ने उसकी बहन को बुर्का पहनाया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव भी बनाया है।छात्रा को बुर्का पहनाया गया था, वहां की फुटेज तो पुलिस को मिल गई है लेकिन जिस मिठाई की दुकान पर छात्रा को कुछ खिलाने की बात कही गई है वहां की फुटेज अब तक पुलिस के हाथ नहीं आई है।इसके अलावा कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निर्धारित समय सीमा बीतने की वजह से डिलीट हो गई है।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं। बयानों और विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rape of a teenager मेरठ में आरोपियों की धमकी से डरकर दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria