आसमान से मौत बनकर बरसी बिजली, पांच की मौत, छह लोग झुलसे

वाराणसी। मौसम में आए बदलाव से मंगलवार को रिमझिम बारिश के साथ आसमान से मौत की आग बरसी, पूर्वांचल के कई जिलों में आसमानी बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलस गए।वहीं बेमौसम बारिश से सरसों और लाही की फसल को काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मिर्जापुर के संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव निवासी रामसनेही के परिवार के चार लोग और गांव की एक महिला मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पटेहरा कला के मजूरहिया जंगल में जलावनी लकड़ी काटने गए थे। दोपहर में चमक-गरज के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए पास में ही स्थित बरगद के पेड़ के नीचे सभी लोग एकत्र हो गए। उसी दौरान तेज गरज-चमक के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से उषा (38) की मौके पर ही मौत हो गई। शिव प्रसाद (44), कृष्णावती (42), कलनी (45) और सरोज (38) समेत चार लोग झुलस गए।

राजगढ़ में किशोर समेत दो की मौत

राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव निवासी कल्लो (55) घर के बाहर से कुछ सामान लेकर घर में जा रही थीं, तभी बिजली की चपेट में आकर झुलस गईं। जब तक परिजन उनके पास पहुंचते, उनकी मौत हो चुकी थी। दूसरी घटना उसी गांव के मुस्लिम बस्ती में घटी। घर से बाहर खेल रहा किशोर अजमुद्दीन (14) बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। जानकारी होते ही परिजन सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची राजगढ़ पुलिस ने दोनों के शवों काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली की चपेट में आने से मुस्कान (8) पुत्री नवाब, रुकसाना (30) पत्नी अशरफ झुलस गए।

इसी तरह अहरौरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी वृद्ध किसान जनार्दन (65) सौजाबंदी पर खेत लिए हैं। मंगलवार को बारिश के दौरान शाम को जमकर ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हो रही फसल देखने जनार्दन खेत की ओर जा रहे थे। इस दौरान खेत में बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जब तक लोग उन्हें इलाज के लिए ले जाते, खेत में ही उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

भदोही में एक किशोर की मौत

भदोही के रबेली गांव में बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह माता-पिता के साथ पत्ते तोड़ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को दानुपट्टी निवासी डाक्टर (11) पुत्र श्यामलाल अपने माता-पिता के साथ गांव में पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था। इस दौरान बारिश शुरू हो गई। किशोर पेड़ के नीचे था और अचानक बिजली गिर गई। वह उसकी चपेट में आ गया।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.