31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी के बाद सांसद Pappu Yadav की बिगड़ी तबीयत, पूरी रात स्ट्रेचर पर काटी, आज कोर्ट में पेशी

After being arrested in a 31-year-old case, MP Pappu Yadav's health deteriorated; he spent the entire night on a stretcher and will be presented in court today.

बहस और हंगामे के बाद रात करीब बारह बजे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पटना। 31 साल पुराने मामले में पूर्णिया सांसद Pappu Yadav की​ गिरफ्तारी के बाद तबीयत बिगड़ गई। पूरी रात स्ट्रेचर पर रहने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में पीएमएचसी में शिफ्ट किया गया है। आज उन्हें एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किए गए पप्पू यादव की तबीयत गिरफ्तारी के तुरंत बाद बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें पूरी रात अस्पताल में स्ट्रेचर पर बितानी पड़ी। दरअसल साढ़े दस बजे के करीब सादे कपड़े में पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए गिरफ्तारी की बात कही। इस कार्रवाई से वहां मौजूद समर्थकों में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी बहस और हंगामे के बाद रात करीब बारह बजे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पप्पू यादव को सीधे पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) लेकर पहुंची। मेडिकल जांच के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया और पूरी रात अस्पताल में ही बितानी पड़ी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चलता रहा और पुलिस की कड़ी सुरक्षा भी तैनात रही. शनिवार सुबह हालत को देखते हुए सांसद को IGIMS से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

इस बीच पप्पू यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं और नोटिस मिलने के बाद ही पटना आए थे, उन्होंने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में थे, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर लगा. उनका कहना है कि उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हुआ।

यह है पूरा मामला

ये मामला वर्ष 1995 से जुड़ा है, जब पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में एक मकान किराए को लेकर विवाद दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप लगाए थे, लंबे समय तक कोर्ट में पेश न होने के कारण एमपी-एमएलए कोर्ट ने पप्पू यादव समेत बाकी आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया था। मानवीय नजरिए से देखें तो ये मामला सिर्फ कानूनी प्रक्रिया नहीं है, एक जनप्रतिनिधि की बिगड़ती तबीयत, अस्पताल में स्ट्रेचर पर गुजरी रात और समर्थकों की चिंता इस पूरे घटनाक्रम को संवेदनशील बना देती है, अब सबकी निगाहें अदालत के अगले आदेश और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

मथुरा में Yamuna Expressway पर कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, छह लोगों की मौत, नौ लोग गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother